Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तरकाशी के गंगनानी कुंड में मिला रूसी महिला का शव, ध्यान के लिए रात को निकली थी बाहर

रूसी महिला अपने दो दोस्तों के साथ उत्तरकाशी भ्रमण पर आई हुई थी। उनके दोस्तों ने बताया कि वह काफी आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थी और अक्सर रात को भी ध्यान आदि के लिए बाहर निकल जाती थीं।

  • By रीना पंवार
Updated On: Nov 26, 2024 | 02:21 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

उत्तरकाशी : ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी जिले में मनेरी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गंगनानी कुंड से एक विदेशी महिला का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार वह शनिवार को रात के वक्त गंगनानी कुंड में स्नान के लिए गई थी और इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इस घटना का पता अगले दिन तब चला जब स्थानीय लोग सुबह लगभग 9 बजे कुंड के पास पहुंचे थे। यहां उन्हें कुंड में विदेशी महिला का शव उतराता दिखाई दिया जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी।

मनेरी के पुलिस थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मरने वाली महिला रूसी मूल की 45 वर्षीय तात्याना है। वह कुछ दिन पहले ही भारत भ्रमण पर आई थी। त्याना काफी आध्यात्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। बीती शनिवार रात करीब 11 बजे वह ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुंड में स्नान करने गयी थी जहां उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दोस्तों के साथ उत्तरकाशी आई हुई थी रूसी महिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का पता अगली सुबह नौ बजे स्थानीय लोगों से चला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुंड से महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रूसी महिला अपने दो दोस्तों के साथ उत्तरकाशी भ्रमण पर आई हुई थी। उसकी मौत की सूचना उनके दोनों साथियों इमुलिया और याक्स्ता को भी दे दी गई है। इमुलिया और याक्स्ता ने बताया कि तात्याना बहुत आध्यात्मिक थी और अक्सर रात को भी ध्यान और घूमने के लिए बाहर निकलती थी। इस घटना के बाद पुलिस ने तात्याना के शव को उनके देश भेजने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शुरू कर दी है। सारी औपचारिकताएं पूरी होती ही शव को रूस भेज दिया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Dead body of russian woman found in gangnani kund of uttarkashi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 02:20 PM

Topics:  

  • Uttarakhand

सम्बंधित ख़बरें

1

लव जिहाद कानून पर मोदी-योगी की जीत! मुस्लिम मंच ने अनैतिक धर्मांतरण को बताया गलत, सुप्रीम कोर्ट ने..

2

ऋषिकेश–हरिद्वार हाईवे पर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, खड़े ट्रक में SUV ने पीछे से मारी टक्कर

3

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: नैनीताल के होटल में लगी आग, चारों तरफ मची अफरा-तफरी और फैल गई दहशत

4

Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा ट्रैकिंग के लिए इन जगहों को किया गया पसंद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.