Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब कांग्रेस निकलेगी जय हिंद रैली, कुमारी शैलजा ने इसे ऐतिहासिक बनाने की बात कही; ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को सलामी

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने 31 मई को हल्द्वानी में जय हिंद रैली आयोजित करने जा रही है। रैली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष माहरा व कुमारी सैलजा ने इसे सफल बनाने की बात कही है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 21, 2025 | 06:38 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने रैली को लेकर बैठक की

Follow Us
Close
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस 31 मई को हल्द्वानी में ‘जय हिंद रैली’ का आयोजन करने जा रही है, जो ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के लिए समर्पित होगी। इस रैली के जरिए कांग्रेस सैन्य बलों के साहस और शौर्य को सलाम करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें पार्टी प्रभारी कुमारी शैलजा ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सेना की इस उपलब्धि का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

कुमारी शैलजा ने जूम बैठक के ज़रिए उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से रैली की रणनीति पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में चल रहे प्रशिक्षण शिविरों, आगामी पंचायत चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उनका जोर था कि कांग्रेस को जनता से सीधे जुड़ने वाले कार्यक्रमों के जरिए अपनी सक्रियता और भूमिका को मजबूत करना होगा। शैलजा ने कहा कि जय हिंद रैली सेना को सम्मान देने का मौका है, न कि राजनीतिक प्रचार का।

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना को सलामी
हल्द्वानी की रैली सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं बल्कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों के सम्मान का प्रतीक होगी। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवाद और दुश्मन के मंसूबों को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस इस सफलता को जनता के साथ साझा कर सैन्य बलों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Lutyens Statue Remove: लुटियंस की प्रतिमा हटाने पर बवाल, कांग्रेस की सोच को भाजपा ने बताया गुलाम

बनभूलपुरा में बेघर होंगे 5 हजार परिवार, SC ने दिया बुलडोजर एक्शन का आदेश, बोला- रेलवे की जमीन खाली करो

‘महाराष्ट्र विधानसभा में बिश्नोई गैंग की गूंज’, कांग्रेस विधायक को मिली धमकी पर हंगामा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

AI Impact Summit मे प्रदर्शन पर पुलिस की रिपोर्ट,सब-कुछ था प्री प्लांट? अब तक 8 लोग गिरफ्तार

भाजपा पर कांग्रेस का सीधा हमला
बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा इस सैन्य सफलता का श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रही है, जबकि इसका पूरा श्रेय भारत के सैनिकों को मिलना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे रैली में अधिक से अधिक संख्या में जुटकर इसे सफल बनाएं और सही संदेश जनता तक पहुंचाएं।

करन माहरा और कुमारी सैलजा ने दिया प्रशिक्षण
बता दें कि मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की जूम मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने रैली को लेकर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया और प्रदेश में चल रहे प्रशिक्षण शिविरों व अन्य सांगठनिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

26/11 में आतंकी तत्काल मारे गए, पहलगाम के हमलावर अब भी फरार; जयराम रमेश बोले- सरकार डोजियर बना रही है

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मन देश पाकिस्तान के खिलाफ देश की सेनाओं के अदम्य साहस के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कांग्रेस द्वारा देशभर में आयोजित की जा रही जय हिंद रैलियों की श्रृंखला के तहत 31 मई को हल्द्वानी में जय हिंद रैली का आयोजन किया जाएगा।

Congress jai hind rally haldwani dehradun city operation sindoor success 31 may

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 06:38 PM

Topics:  

  • Congress
  • Operation Sindoor
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.