- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Chief Minister Pushkar Singh Dhami Gave Instructions To The Officials Regarding Chardham Yatra
चारधाम यात्रा को लेकर एक्टिव मोड में CM पुष्कर सिंह धामी, व्यवस्थाएं पूरी करने का अधिकारियों को दिए निर्देष
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्राकाल में श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था को और सुदृढ किया जाए, यातायात प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जाए, यात्रा मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए
- Written By: मनोज आर्या

पुष्कर सिंह धामी, (फाइल फोटो)
देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यातायात प्रबंधन सहित अन्य सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए पहले से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिए और कहा कि प्रदेश की चारधाम यात्रा पर देश-दुनिया की नजर रहती है, जिसे देखते हुए इसे सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर काम किया जाए। उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधाम-गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ में पिछले साल करीब 50 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।
चारधाम यात्रा शुरू होने के पहले सप्ताह में ही तीन लाख से अधिक श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच गए थे, जिससे सड़कों पर वाहनों की कई-कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई थीं। चारधाम यात्रा को प्रदेश की जीवनरेखा और आर्थिकी का बड़ा माध्यम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल की यात्रा में आई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना पर कार्य किया जाए।
यात्रा मार्ग पर जल्द पूरी हो सड़क निर्माण का कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्राकाल में श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था को और सुदृढ किया जाए, यातायात प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जाए, यात्रा मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को अनावश्यक रूप से परेशानी न हो। धामी ने कहा कि यात्रा मार्गों पर जारी सड़क निर्माण कार्यों को यात्रा शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक रूप से रुकना न पड़े और अगर यातायात प्रबंधन की दृष्टि से उन्हें रोकना भी पड़े, तो उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
नैनीताल कलेक्ट्रेट में मची सनसनी! पार्किंग में खड़ी कार के अंदर खून से लथपथ मिला वकील का शव
UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12th में 85% तो 10th में 98% पास, सीएम धामी ने दी बधाई
हेलिकॉप्टर टिकट की कालाबाजारी रोकने का सीएम ने दिया निर्देष
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य जांच की भी समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने सतर्कता विभाग को हेलिकॉप्टर टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निगरानी करने, यात्रा मार्गों पर शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था करने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति श्रद्धालुओं को जागरूक कर हरित चारधाम यात्रा का संदेश देने, यात्रा मार्गों पर मोबाइल कनेक्टिविटी बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी करने तथा श्रद्धालुओं को मौसम की रियल टाइम जानकारी देने की व्यवस्था करने को भी कहा।
उत्तराखंड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बता दें कि इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व से हो रही है, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। दो मई को केदारनाथ धाम और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।
Chief minister pushkar singh dhami gave instructions to the officials regarding chardham yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMधुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
May 18, 2026 | 06:37 PM“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 06:34 PMराजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
May 18, 2026 | 06:25 PMSummer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
May 18, 2026 | 06:22 PMठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
May 18, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














