अमेठी में पार्किंग विवाद को लेकर चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल…गांव में तनावपूर्ण माहौल
जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरोर गांव में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
- Written By: Saurabh Pal
प्रतीकात्मक तस्वीर-(गन फायर)
अमेठीः जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरोर गांव में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरूर गांव में हुई।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान इटरूर गांव निवासी इरफान (27) के रूप में हुई है। वह एक दुकान के पास खड़ा था, तभी तेज रफ्तार कार उसके पास आकर रुकी और धूल उड़ाती हुई पार्किंग के लिए चली गई। इरफान ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कार में बैठे लोगों से उसका विवाद हो गया।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने इरफान पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इरफान को जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हरेंद्र कुमार ने बताया कि इरफान के निचले जबड़े में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य माध्यमों से उनकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के भांडुप में BEST बस का भीषण हादसा: रिवर्स करते समय पेड़ और बस के बीच कुचला पैदल यात्री, हालत गंभीर
दादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
उत्तर प्रदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
इरफान तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी आस पास के नहीं है, जिसकी वजह से अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
