विधानसभा शीतकालीन सत्र में गर्माएगी यूपी की सियासत, राहुल और प्रियंका को सदन से सीएम योगी देंगे जवाब!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच सूबे में राहुल गांधी आकर चले गए, उन्होंने चार पहले हुए हाथरस कांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा पर कई आरोप लगाए...
- Written By: Saurabh Pal
योगी, राहुल और प्रियंका(फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच सूबे में राहुल गांधी आकर चले गए, उन्होंने चार पहले हुए हाथरस कांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा पर कई आरोप लगाए। हालांकि योगी आदित्यनाथ की व्यस्तता की वजह से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। वहीं अब उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का मुख्यमंत्री सदन से जवाब देंगे।
वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सदन में योगी सरकार को घेरने की तैयारी में है। उपचुनाव, संभल हिंसा और बहराइच दंगे के बाद पहली बार सदन की कार्यवाही चलेगी। एक तरफ में उपचुनाव में जीत का भाजपा जश्न मनाएगी तो वहीं दूसरी तरफ संभल, बहराइच और उपचुनाव में धांधली को लेकर विपक्ष योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रहेगा। इस सत्र में करीब 10 महत्वपूर्ण विधेयक और अध्यादेश पेश किए जाएंगे। सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट प्रस्ताव भी पेश करेगी।
सदन में उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मनाएगी भाजपा
सम्बंधित ख़बरें
ग्राम प्रधानों पर हाईकोर्ट सख्त; वित्तीय अनियमितता पर रिकवरी का आदेश, कहा- कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
लोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
लोकसभा चुनाव में मिली निराशा के बाद उपचुनाव में मिली जीती से भाजपा जोश रहेगी। जिससे शीतकालीन सत्र में सियासी गर्मी देखने को मिलेगी। भाजपा प्रयागराज महाकुंभ, अयोध्या में राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ सहित राष्ट्रवाद के अन्य मुद्दों पर सदन से सड़क तक संदेश देगी। साथ मिशन 2027 के लिए जनता मैसेज देने की कोशिश होगी।
कई मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष
विपक्ष सरकार को बहराइच दंगे, संभल हिंसा, मस्जिदों के सर्वे जैसे मुद्दों पर घेरेगा। सदन के अंदर भी उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाएगा। वक्फ अधिनियम में संशोधन सहित अन्य मुद्दों पर भी सरकार का विरोध करेगा। उधर, कांग्रेस की ओर से 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 18 दिसंबर को विधानसभा वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनपूरक बजट पेश करेंगे। खन्ना ने 30 जुलाई को 12 हजार 909 करोड़ रुपए का पहला अनुपूरक बजट पेश किया था। इससे पहले 5 फरवरी, 2024 को 2024-25 के लिए 7 लाख 36 हजार 438 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।
