Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर…अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खरगे पर योगी का पलटवार, बोले- बना रहे झूठ का रिकॉर्ड

अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा प्रमुख झूठ का रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश का चरित्र सनातन विरोधी है, शरारती तत्व महाकुंभ की घटना पर झूठ फैला रहे हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 04, 2025 | 08:17 PM

योगी आदित्यनाथ, मल्लिकार्जुन खरगे व अखिलेश यादव (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों नेता महाकुंभ को लेकर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने सनातन धर्म की सुपारी ले रखी है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी ले रखी है। ये लोग पहले दिन से ही चाहते थे कि महाकुंभ में कुछ अनहोनी हो। संसद में खड़गे जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सनातन धर्म के खिलाफ है, ये लोग सनातन के खिलाफ हैं। सरकार ने सभी घायलों का समुचित इलाज कराया है।

झूठ का रिकॉर्ड बना रहे हैं अखिलेश

अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा प्रमुख झूठ का रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश का चरित्र सनातन विरोधी है, शरारती तत्व महाकुंभ की घटना पर झूठ फैला रहे हैं। यूपी सीएम ने कहा कि महाकुंभ पर खड़गे का बयान झूठ फैलाने वाला है। सीएम ने दावा किया कि शरारती तत्व चाहते थे कि घटना और बड़ी हो जाए।

सम्बंधित ख़बरें

‘मुख्यमंत्री जी खुद उपद्रवी थे…’, अखिलेश यादव का CM योगी पर सबसे बड़ा हमला, अब यूपी में आएगा सियासी भूचाल!

योगी के साथी करते थे मुखबिरी… आजादी से पहले कब वंदे मातरम गाया था, अखिलेश यादव ने और क्या कहा?

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ? ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई

प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला: ‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए सवाल

‘सनातन के खिलाफ बयान देने की होड़’

उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं में सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने की होड़ लगी हुई है, कौन सनातन धर्म के खिलाफ ज्यादा बयान दे। सीएम ने कहा कि संसद में उन्होंने जो बयान दिया है, वह उनके सनातन धर्म विरोधी चरित्र को दर्शाता है और यह बताता है कि वे सनातन धर्म से कितनी नफरत करते हैं। महाकुंभ पर उनकी गिद्ध दृष्टि थी।

‘अखिलेश यादव जैसे लोग 12 बजे..’

सीएम ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे लोग 12 बजे उठने वाले लोग हैं। वे अपने कार्यालय जैसा बयान देते हैं, वही पढ़ते हैं। वे नेता नहीं पाठक हैं। वे खुद का मजाक उड़ाते हैं। प्रयागराज महाकुंभ में अब तक करीब 38 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “…New records of lies and falsehood are being made by elements taking a contract against Sanatana Dharma. Congress president Mallikarjun Kharge and SP chief Akhilesh Yadav’s statements in Parliament are drawing everyone’s… pic.twitter.com/TNNloGCXUP — ANI (@ANI) February 4, 2025

मौनी अमावस्या के दिन हुई घटना पर सीएम योगी ने कहा कि 29 जनवरी को हुई घटना की हम तह तक जाएंगे और इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आपने देखा होगा कि पिछले सालों में यूपी में अपराधियों के साथ क्या हो रहा है।

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा था कि 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की गई थी लेकिन भगदड़ मच गई। सरकार हर घंटे कुंभ में डुबकी लगाने वालों के आंकड़े जारी कर रही है लेकिन मौनी अमावस्या के मौके पर हुई भगदड़ में मारे गए लोगों का सहीं आंकड़ा नहीं दे रही है।

Yogi hits back at akhilesh yadav and mallikarjun kharge says they are creating record of lies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2025 | 04:58 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Mahakumbh 2025
  • Mahakumbh Stampede
  • Mallikarjun Kharge
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.