-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Government Will Provide From Housing Employment Education To Vocational Training
आवास, रोजगार, शिक्षा से लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षण तक मुहैया कराएगी योगी सरकार
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government) प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief Minister Yogi Adityanath) की ओर से समस्त विभागों को स्पष्ट संदेश है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में मुसहर, सहरिया, वनटांगिया और विमुक्त\घुमन्तु समुदाय के लिए योगी सरकार ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। सरकार की ओर से न सिर्फ इन समुदायों को आवास की सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकार उनके रोजगार के लिए भी प्रयास करेगी। यही नहीं, उनकी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं मूलभूत सुविधाओं का भी सरकार की ओर से प्रयत्न किया जाएगा।
हर तरह की सुविधा दिए जाने के निर्देश
इन समुदाय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग के माध्यम से भूमि आवंटन कराकर प्रधानमंत्री ग्रामीण या शहरी आवास योजना के अन्तर्गत आवासीय सुविधाएं प्रदान कराई जाएं। उनके निवास क्षेत्र के समीप ही व्यवसाय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। मनरेगा जॉब कार्ड के लिए स्थानीय स्तर पर ऐसे परिवारों को चिन्हित कर जन सुविधा केन्द्र इत्यादि के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर सभी वंचित परिवारों को मनरेगा योजना का लाभ दिया जाए। इसके अलावा समस्त परिवारों को चिन्हित कर उनके बच्चों का स्थानीय प्राथमिक/ माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाए। शत-प्रतिशत छात्र / छात्राओं को छात्रवृत्ति दिया जाए। इन वंचित समुदायों की वयस्क आबादी को उनकी शैक्षिक योग्यता और कार्य क्षमता के अनुरूप जिला स्तर पर संचालित कौशल विकास संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाए। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम लि. की पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के माध्यम से लाभान्वित कराया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
नागपुर में 32 करोड़ का आवास घोटाला, सर्वे में खामियां, लाखों का नुकसान, प्रशासन पर उठे सवाल
घरकुल योजना अटकी: गड़चिरोली में 25 हजार से ज्यादा मकान अधूरे, फंड का इंतजार
नासिक भूमि घोटाला, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, बिल्डरों पर फिलहाल कार्रवाई पर रोक
पिछली सरकारों में उपेक्षित रहा है ये समुदाय
उत्तर प्रदेश में मुसहर समुदाय के लोग 19 जनपदों में निवास करते हैं। इनमें महाराजगंज, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, कुशीनगर, जौनपुर, देविरया, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, चंदौली, मऊ, प्रतापगढ़, सोनभद्र और सुल्तानपुर जैसे जनपद प्रमुख हैं। 2011 जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इस जाति की कुल आबादी 2 लाख 57 हजार 135 है। वहीं, सहरिया समुदाय के लोग ललितपुर में संकेंद्रित है। इनकी कुल आबादी 70 हजार 634 है। ये लोग अपने जीवन-यापन के लिए लकड़ी से टोकरी बनाना, बेल पत्र एकत्र करना, जड़ी बूटी का विक्रय करते हैं। वहीं वनटांगिया जाति के लिए लोग गोरखपुर, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, महराजगंज में निवास करते हैं। इनकी कुल आबादी लगभग 40 हजार है। पिछली सरकारों में ये जातियां इस कदर उपेक्षित रही हैं कि इनका पुरसाहाल लेने वाला भी कोई नहीं था। हालांकि योगी सरकार आने के बाद न सिर्फ इनकी सुध ली गई, बल्कि सरकार अब इनका जीवनस्तर सुधारने और इन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए युद्धस्तर पर जुट गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी ने दीवाली के अवसर पर वनटांगिया समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर इसके संकेत दिए थे।
Yogi government will provide from housing employment education to vocational training
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














