Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर छाए योगी आदित्यनाथ

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jun 05, 2023 | 06:52 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सोमवार को 51 वर्ष के हो गए। 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में जन्मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए देशभर के तमाम नेताओं सहित आम जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिला है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए जन्मदिन (Birthday) की शुभकामनाओं से भरे कई टैग ट्रेंडिंग (Tag Trending) में बने रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी केंद्रीय मंत्रियों ने सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। 

ट्विटर पर ट्रेंड हुए एक साथ कई टैग 

हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए निकाय चुनाव, विधानसभा उपचुनाव और विधानपरिषद् के चुनावों में पार्टी को रिकॉर्ड जीत दिलाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर जनता ने दिल खोलकर प्रेम लुटाया है। सीएम योगी के जन्मदिन पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जहां एक ओर उनके समर्थक अस्पतालों और वृद्धाश्रम में फल-वस्त्रादि का वितरण कर रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स विभिन्न टैग के जरिए अपने चहेते मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं हैं। ट्विटर पर इस दौरान एक साथ कई टैग ट्रेंड में दिखे। इसमें ‘हिन्दू हृदय सम्राट’, ‘योगी आदित्यनाथ’, ‘उत्तर प्रदेश’, ‘गोरक्षनाथ मंदिर’, ‘मुख्यमंत्री श्री’ और ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ के टैग के साथ जनता सीएम योगी के कार्यों की तारीफ के साथ उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

UP से लेकर दिल्ली तक CM योगी के जन्मदिन की धूम, मुस्लिम समाज ने दी बधाई, लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ

मार्कशीट चोरी न होती, तो आज योगी आदित्यनाथ नहीं होते मुख्यमंत्री, जानिए कैसे कॉलेज का आम लड़का बना UP का CM?

ट्विटर पर तीन टैग को मिले 200 करोड़ इम्प्रेशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां उनके 51वें जन्मदिन पर कई टैग ट्रेंड में बने रहे, वहीं केवल तीन टैग्स को ही लगभग दौ सौ करोड़ इम्प्रेशन मिले हैं। ट्विटर के आंकड़ों के अनुसार ‘योगी आदित्यनाथ’ टैग को 596 मिलियन (59.6 करोड़) इम्प्रेशन मिले हैं तो वहीं ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ टैग को 379 मिलियन (37.9 करोड़) इम्प्रेशन प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक इम्प्रेशन ‘मुख्यमंत्री श्री’ टैग को मिले हैं। इसके इम्प्रेशन की संख्या 1.01 बिलियन 100 करोड़ से अधिक) है।

पीएम मोदी ने सीएम योगी को बताया यूपी को महान नेतृत्व प्रदान करने वाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें यूपी को महान नेतृत्व प्रदान करने वाला बताया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के कर्मशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। योगी आदित्यनाथ ने पिछले 6 वर्षों में राज्य को महान नेतृत्व प्रदान किया है और चहुंमुखी प्रगति सुनिश्चित की है। सभी प्रमुख मापदंडों पर यूपी का विकास उल्लेखनीय रहा है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी। यह आपके यशस्वी मार्गदर्शन का ही सुफल है कि सामर्थ्य-संपन्न, आत्मनिर्भर ‘नया उत्तर प्रदेश’ सेवा, सुरक्षा, सुशासन और विकास के सुपथ पर चलते हुए अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। आपकी प्रेरणा से प्रदेश की यह समृद्धि यात्रा अनवरत जारी रहेगी। आपकी आत्मीय एवं अमूल्य शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार। ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि व ‘अंत्योदय’ के प्रण की पूर्णता के लिए आपकी शुभेच्छाएं ऊर्जा प्रदान करेंगी।

आपकी अमूल्य शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री जी! https://t.co/u778y9DdIT — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) June 5, 2023

देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रावसाहेब पाटिल दनवे, हरदीप सिंह पुरी, प्रह्लाद जोशी, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, सर्बानंद सोनोवाल, पियूष गोयल, पशुपति कुमार पारस, गिरिराज सिंह, अनुराग ठाकुर, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, किरण रिजिजू, भूपेन्द्र यादव, स्मृति ईरानी शामिल रहीं। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो डॉ मानिक साहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य रूप से शामिल रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत प्रदेश के सभी मंत्रीगण और विभिन्न राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 51वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

Yogi adityanath dominat social media on his birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2023 | 06:52 PM

Topics:  

  • Yogi Adityanath Birthday

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.