अयोध्या से नामांकन करिए..मै भी करता हूं; सीएम योगी की अखिलेश को खुली चुनौती, बोले- आमने-सामने मुकाबला हो जाए

CM Yogi News: सीएम योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर पलटवार करते हुए उन्हें भी वहां से नामांकन करने की बात कही। बलरामपुर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
Yogi Adityanath Accepts Akhilesh Yadav Ayodhya Challenge Takes a Dig at SP PDA Formula
सीएम योगी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सीएम योगी ने सपा प्रमुख को आमने-सामने मुकाबले की बात कही

  • सीएम योगी ने अयोध्या के विकास पर दिया जोर

  • योगी आदित्यनाथ ने सपा के PDA फॉर्मूले पर भी निशाना साधा

  • बलरामपुर को ₹803 करोड़ की परियोजनाएं की सौगात दी

Yogi Adityanath Speech In Balrampur: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगातार बयानबाजी के दौर जारी है। सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के दावे करते हैं। इतना ही नहीं विपक्षी दल एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप करने से पीछे नही हट रहे हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़कर जीतने की चुनौती दी थी।

अब अखिलेश के इस बयान का सीएम योगी ने पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश यादव के चैलेंज को स्वीकार करते हुए जवाब दिया और कहा कि आइए आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिये और मैं भी करता हूं...एक बार अयोध्या में भी अपनी किस्मत आजमाऊंगा।

चलिए एकबार किस्मत आजमा कर देखते है

अखिलेश के चैलेंज पर सीएम योगी ने जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश जी मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें...अयोध्या हमारा पावन धाम है, मैं वहां इसलिए जाता हूं कि अयोध्या के विकास में कोई कमी ना हो और उत्तर प्रदेश के पहचान पर कोई कलंक न लगे। सीएम ने आगे कहा कि जिस अयोध्या को तुम 3-4 घंटे बिजली देते थे और गंदगी का अंबार बना दिया था, आज वही अयोध्या रामराज्य का उदाहरण बन रहा है।

Yogi Adityanath Accepts Akhilesh Yadav Ayodhya Challenge Takes a Dig at SP PDA Formula
दिल्ली के प्रदर्शन की आंच आगरा कैंट तक, ट्रेनें रद्द होने से यात्री बेहाल; रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल

अयोध्या को देखकर लोग त्रेतायुग का स्मरण कर रहे है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आपको ऑफर देता हूं..आप भी अयोध्या से नामांकन किजिए...मैं भी करता हूं, चलिए एकबार किस्मत आजमा लिया जाए। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले पर भी तंज कसा और कहा कि पीडीए मतलब पीडीए मतलब परिवार डेवेलपमेंट पार्टी...पराया धन अपना है।

दिल्ली में जंतर- मंतर पर प्रर्दशन को लेकर भी कसा तंज

सीएम योगी ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रर्दशन को लेकर कहा कि अयोध्या में हमारी आस्था है, जो लोग राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए बाधक बने थे वहीं लोग आज पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं। विरोध की भी एक सीमा होती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सामान्य शिष्टाचार भी भूल चुके है।

सीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध से ऊपर उठ कर ये लोग बेशर्मी के साथ गाली-गलौच की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो सारे संस्कारों को तिलांजलि देकर देश को गुमराह कर रहा है और देश में अराजकता बढ़ाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

Yogi Adityanath Accepts Akhilesh Yadav Ayodhya Challenge Takes a Dig at SP PDA Formula
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर AAP का हल्लाबोल, मनीष सिसोदिया हिरासत में; केजरीवाल का PM मोदी पर हमला

अयोध्या पहुंचे अखिलेश ने दिया था चैलेंज

बता दें कि बीते दिनों में अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीएम योगी को सीधी चुनौती दी थी। अखिलेश ने कहा था कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं तो वे अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। और अगले ही दिन उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उनका यह बयान राजनीतिक सलाह था, यह कोई चुनौती नहीं थी।

बलरामपुर को दी 803 करोड़ रुपये की सौगात

बता दें कि सीएम योगी ने आज यूपी के बलरामपुर को 803 करोड़ रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर शनिवार को श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र के बिलरिया गांव के सभा स्थल पर उतरा। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर लगाए गए विभागों के स्टालों का निरीक्षण भी किया। इसी दौरान सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के बबुआ बौखला गए हैं। उनको यूपी का विकास दिखाई ही नहीं देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com