Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस ने किया किनारा…फिर भी सपा ने पुकारा! क्यों 2027 में राहुल के साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं अखिलेश? यहां जानिए दो बड़े कारण

इतना सब होने के बावजूद समाजवादी पार्टी के मुखिया ने ऐलान किया है कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 'भारत' गठबंधन के साथ लड़ा जाएगा। इसके पीछे दो बड़े कारण निकलकर सामने आए हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 21, 2025 | 06:34 PM

राहुल गांधी व अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के बाद से ‘इंडिया’ गठबंधन में में लगातार तनातनी चल रही थी। किसी भी राज्य में विपक्षी गठबंधन के सभी दलों ने मिलकर चुनाव नहीं लड़ा। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और यूपी में हुए उपचुनाव तक में बिखराव की कहानी बयां की। हरियाणा चुनाव के बाद सपा ने कांग्रेस पर कई तीखे हमले भी किए। लेकिन बीते कल प्रयागराज में अखिलेश यादव ने एक बार फिर से 2027 का चुनाव ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ लड़ने का ऐलान करके सभी को हैरान कर कर दिया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस ताजा ऐलान के बाद यह सवाल हर एक जेहन में कौंध रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके चलते अन्य राज्यों में समाजवादी पार्टी के साथ गैरों वाला बर्ताव करने वाली कांग्रेस पार्टी को साथ लेकर 2027 में साथ लेकर चलने की बात हो रही है? तो चलिए इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं…

शुरू से शुरू करते हैं कहानी

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच ‘कभी खुशी-कभी गम’ का रिश्ता रहा है। 2017 विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों की बीच अलायंस हुआ लेकिन चुनाव बाद ही रिश्ते नासाज हो गए। 2019 में दोनों ही पार्टियों के बीच बात नहीं बनी। ऐसा ही हाल 2022 में भी रहा।

हालांकि, 2024 में यहां दोनों ने ‘इंडिया’ गठबंधन के बैनर तले साथ मिलकर चुनाव लड़ा जिसका दोनों को ही फायदा भी हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस एक सीट से 6 सीट पर पहुंच गई। वहीं, समाजवादी पार्टी भी 5 सांसदों से 37 सांसदों के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

इसके बाद हरियाणा चुनाव में ‘आप’ ने पहले ही ‘इंडिया’ गठबंधन से किनारा कर लिया। साथ ही कांग्रेस ने सपा को भी साथ नहीं लिया। चुनाव होने के बाद कई सपा नेताओं ने कांग्रेस की हार पर तंज कसा। उन्होंने यह भी कहा कि साथ मिलकर लड़ते तो हरियाणा से भी बीजेपी का सफाया हो जाता। इसके बाद महाराष्ट्र चुनाव में भी सीटों पर बात नहीं बनी और सपा ने अकेले चुनाव लड़ा।

क्यों 2027 में साथ लड़ेंगी कांग्रेस-सपा?

इतना सब होने के बावजूद समाजवादी पार्टी के मुखिया ने ऐलान किया है कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ‘भारत’ गठबंधन के साथ लड़ा जाएगा। इसका मतलब है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। इसके पीछे दो बड़े कारण निकलकर सामने आए हैं।

उदारदिली के पीछे कांग्रेस की कुर्बानी

समाजवादी पार्टी में मौजूद सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव की इस उदारदिली के पीछे कांग्रेस की कुर्बानी है। हरियाणा में भले ही दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बनी थी, लेकिन महाराष्ट्र में सपा को साथ न लेकर चलने के बदले में यूपी उपचुनाव में कांग्रेस ने कुर्बानी देते हुए चुनाव न लड़ने का फैसला किया था।

राजनीति से सबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा सियासी पंडित इसे फायदे का सौदा करार देते हुए कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठजोड़ 2024 में कामयाब रहा है। यही वजह है कि दोनों ही पार्टियों ने शायद यह तय कर रखा है कि 2027 में एक साथ आकर बीजेपी को सूबे की सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। हालांकि, चुनाव के वक्त में सीट शेयरिंग पर बात बनेगी या नहीं यह अभी भी भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है।

Why does akhilesh want to fight together with rahul in 2027 up elections know two big reasons

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2025 | 06:27 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • Samajwadi Party
  • UP Assembly Elections 2027
  • UP Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

सरफराज खान पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की विवादास्पद टिप्पणी, भाजपा ने किया पलटवार

2

भाई जगताप की टिप्पणी के बाद वर्षा गायकवाड ने स्पष्ट किया पार्टी का रुख

3

बिहार महागठबंधन में सब ठीक नहीं! कई सीटों पर फ्रेंडली फाइट; अब कैंपेन और घोषणा पत्र पर भी भिड़ंत

4

हर घर में सरकारी नौकरी, जीविका दीदियों का कर्ज माफ; प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी का बड़ा ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.