Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mahakumbh 2025: नाव से 30 करोड़ रुपये कमाने का दावा कितना सच, जानें नाविक परिवार ने क्या कहा

Mahakumbh 2025: अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ के दौरान नविकों का उत्पीड़न और शोषण किए जाने के आरोपों को भी गलत बताया है। परिवार ने कहा है कि अखिलेश यादव ने गलत बयान दिया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 05, 2025 | 04:14 PM

प्रयागराज का नाविक परिवार, (सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक चले महाकुंभ का अब समापन हो चुका है। महाकुंभ मेला के दौरान लोगों ने काफी मोटी कमाई की। वहीं, इस दौरान प्रयागराज के एक नाविक परिवार ने 30 करोड़ रुपए कमाए। इसका जिक्र यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में दिए गए अपने भाषण में किया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस परिवार के पास कुल 130 नाव थी और परिवार ने 30 करोड़ रुपए की कमाई की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के अरेल इलाके के रहने वाले महरा परिवार का नाम लिए बिना उसके बारे में बातें कहीं थी। मुख्यमंत्री के बयान के बाद अलग-अलग मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने इस परिवार से मुलाकात की और बातचीत किए। प्रयागराज के अरेल इलाके में रहने वाला महरा परिवार के मुखिया पिंटू और परिवार के दूसरे सदस्यों ने बताया कि अकेले उनके पास ही 130 नाव हैं।

30 करोड़ की कमाई से परिवार का इनकार

महरा परिवार के मुखिया ने बताया कि इनमें से 70 नाव उन्होंने महाकुंभ से ठीक पहले बनवाई थी। परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि इस महाकुंभ में उन्हें उम्मीद से ज्यादा कमाई हुई है। उन्होंने जितना सोचा था उससे भी कई गुना ज्यादा उनकी कमाई हुई। हालांकि परिवार का कहना था कि 30 करोड़ की कमाई नहीं हुई है। परिवार ने कमाई का सही आंकड़ा देने से मना किया है। महाकुंभ मेले के दौरान हुई मोटी कमाई के लिए महरा परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ के मैनेजमेंट को जिम्मेदार बताया है। आस्था के मेले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह का शानदार मैनेजमेंट किया था, उसकी वजह से ही 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की वजह से ही परिवार को इस बार ज्यादा कमाई हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ? ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई

UP में आज चढ़ेगा सियासी पारा! विधानसभा में आज योगी देंगे विपक्ष को जवाब, बजट पर होगी चर्चा

भगवा चोला पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता…अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा निशाना, भड़क गए संत

अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, क्या आजम खान की कमी होगी पूरी?

परिवार का यह भी दावा है कि उन्हें ज्यादा कमाई श्रद्धालुओं द्वारा किए गए दान और उपहार की वजह से हुई है। सरकार द्वारा निर्धारित किराए से ज्यादा कमाई श्रद्धालुओं द्वारा दी गई बख्शीश से हुई है। परिवार का दावा है कि इस बार के महाकुंभ में हर नाविक ने अच्छी कमाई की है। सभी को कई लाख रुपए कमाने का मौका मिला है।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

सपा प्रमुख के दावे को परिवार ने गलत बताया

परिवार ने अपनी कमाई की वजह से सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। परिवार चाहता है कि अगले कुंभ और महाकुंभ से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री रहते हुए वह कुंभ और महाकुंभ के लिए इससे भी बेहतर व्यवस्थाएं कराएं। महरा परिवार ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ के दौरान नविकों का उत्पीड़न और शोषण किए जाने के आरोपों को भी गलत बताया है। परिवार ने कहा है कि अखिलेश यादव ने गलत बयान दिया है। उन्होंने काह कि सरकार ने इस बार सभी नविकों की बहुत मदद की है।

What did the boatmans family say on earning 30 crore from boat during mahakumbh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 04:14 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Mahakumbh 2025
  • Prayagraj
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.