Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सनातनी कलाकृतियों से जीवंत हुईं संगम नगरी की दीवारें, कायापलट देखकर अचंभित रह गए देशी-विदेशी पर्यटक

यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल ने संगम नगरी को एक बड़े कैनवास में तब्दील कर दिया है। महाकुंभ- 2025 के लिए प्रयागराज की दीवारों को धर्म, संस्कृति और आस्था के रंगों से सजाया जा रहा है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 19, 2024 | 11:05 PM

प्रयागराज में दीवारों पर उकेरी गई कलाकृति (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

प्रयागराज: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल ने संगम नगरी को एक बड़े कैनवास में तब्दील कर दिया है। महाकुंभ- 2025 के लिए प्रयागराज की दीवारों को धर्म, संस्कृति और आस्था के रंगों से सजाया जा रहा है। प्रयागराज और देशभर से आए कलाकार दिन-रात सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों को दीवारों पर उकेर रहे हैं। 10 लाख स्क्वायर फीट से भी बड़े क्षेत्र में महाकुंभ-2025 के लिए पेंटिंग्स तैयार की जा रही हैं।

इंदौर की अर्चना जाधव की 70 लोगों की टीम दिन-रात दीवारों पर पेंटिंग बनाने में जुटी है। अर्चना अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रयागराज आ गई थीं। वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि योगी जी की ओर से यह ऐसा कार्य कराया जा रहा है, जो दिव्य भी है और नव्य भी है। उनकी टीम म्यूरल पेंटिंग, 3डी आर्ट, मधुबनी आर्ट आदि पर काम कर रही है। नटराज की नृत्य करती 108 मुद्राएं भी उनकी टीम ने दीवारों पर बनाई हैं।

यह भी पढ़ें:- वाराणसी से देश को दीवाली का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, कल करेंगे अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा

सम्बंधित ख़बरें

यूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत

‘जो राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे अयोध्या की बात करते हैं’, अखिलेश यादव को सीएम योगी ने दिखाया आइना

नोएडा में सीएम योगी की हाई-लेवल मीटिंग! मेरठ मंडल के लिए ₹6,568 करोड़ का मेगा प्लान, बदलेगी वेस्ट यूपी की सूरत

अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO

अर्चना ने बताया कि रामायण को दीवारों पर उकेरा जा रहा है। भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान आदि को दर्शाते हुए पूरी रामायण दीवारों पर बनाई जा रही है। फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स के अलावा कुछ मूक-बधिर युवा भी दीवारों पर पेंटिंग बना रहे हैं। अर्चना की टीम विशेष रूप से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते चित्रों को बना रही है। अर्चना बताती हैं कि नवंबर के अंत तक वो अपनी पेंटिंग्स को पूरा कर लेंगी। अर्चना की टीम में प्रयागराज के अलावा सुल्तानपुर, अयोध्या, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के छात्र काम में जुटे हुए हैं। सभी को पारिश्रमिक मिलता है।

पर्यटकों ने किया गुणगान

वहीं,जनवरी-फरवरी में होने वाले महाकुंभ 2025 के आयोजन से पहले ही बड़ी संख्या में प्रदेश के बाहर यहां तक कि मलेशिया से भी लोग यहां सीएम योगी द्वारा किए गए कार्यों के साथ ही प्रयागराज संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं। मलेशिया से आया एक समूह संगम पर स्नान ध्यान करने के साथ ही प्रदेश में हो रहे बदलाव के गुणगान करता नजर आया। पर्यटकों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ही कमाल है, जो संगमनगरी का कायापलट हो गया है। इतने बड़े राज्य में सख्त कानून व्यवस्था के ही कारण ही देश विदेश से यहां आने में लोगों को अब कोई संकोच नहीं होता है।

2019 में बना था गिनीज रिकॉर्ड

वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अर्द्ध कुंभ के दौरान भी हजारों छात्रों, आम नागरिकों और पेंटर्स ने 8 घंटे तक लगातार पेंटिंग वॉल पर हाथों के रंग-बिरंगे छाप से ‘जय गंगे’ थीम की पेंटिंग बनाई थी, जो गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव में हार के बाद महेन्द्र नाथ पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए यूपी संगठन चुनाव अधिकारी

Walls of sangam city came alive with sanatani artworks tourists were astonished to see transformation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2024 | 11:05 PM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Prayagraj
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.