-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Video Of Seller Spitting On Vegetables Goes Viral Arrested Bulandshahr
बुलंदशहर: रोटी के बाद अब सब्जी पर थूकते हुए विक्रेता का Video वायरल, पुलिस ने किया अरेस्ट
- Written By: राहुल गोस्वामी
यूपी के बुलंदशहर जिले की अनूपशहर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता का कथित तौर पर सब्जियों पर थूकने का वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विक्रेता का सब्जी पर थूकते हुए वीडियो वायरल
बुलंदशहर : यूपी के बुलंदशहर जिले की अनूपशहर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता का कथित तौर पर सब्जियों पर थूकने का वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज यानी रविवार को यह जानकारी दी।
वहीं सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए एक वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सब्जी की दुकान पर बैठा हुआ है और सब्जियों पर थूक रहा है। मामले की जांच में सब्जी विक्रेता की पहचान थाना अनूपशहर क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती निवासी शमीम के रूप में हुई है। उसकी सब्जी मंडी में दुकान है।
थाना अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा सब्जियों पर थुकने तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अनूपशहर की बाइट।@Uppolice @adgzonemeerut @digrangemeerut pic.twitter.com/u0hfHLaEjO — Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) December 15, 2024
अनूपशहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 14 दिसंबर को एक वीडियो अनूपशहर पुलिस के संज्ञान में आया, जिसमें एक दुकानदार जिसकी मंडी में सब्जी की आढ़त है, वो बार बार थूक कर सब्जी को दूषित कर रहा है। जो की खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम का खुला उल्लंघन है और सब्जी खरीदने वाले ग्राहकों के जीवन के लिए संकट पूर्ण भी है।
बुलंदशहर: गैर समुदाय का एक सब्जी विक्रेता सब्जियों पर थूक कर दूषित कर रहा.
वीडिया सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
सब्जी विक्रेता की पहचान थाना अनूपशहर क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती निवासी शमीम के रूप में हुई.#Bulandshahr #VegetableVendorArrested #ViralVideo pic.twitter.com/s4ri3ZiK3q — RAJESH KUMAR (@RajeshK38247873) December 15, 2024
इस बाबत सीओ ने बताया कि उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना में संलिप्त अभियुक्त शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
इधर इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए BJP ने कहा कि योगी सरकार में इस तरह की मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे व्यक्ति का समाज से बहिष्कार करने की भी अपील की है। सब्जी विक्रेता शमीम के इस द्वेषपूर्ण कार्य के बाद विभिन्न सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
बुलंदशहर में 4 साल की बच्ची को उठा ले गई बुर्के वाली महिला, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
दरोगा हैं या फिल्म डायरेक्टर! UP पुलिस का ये VIDEO देखकर चकरा जाएगा माथा, वायरल हुआ ‘बिहाइंद द सीन’
Video: महिला के साथ अंडरवियर में मिला भाजपा नेता, श्मशान में कर रहा था गंदा काम
Video of seller spitting on vegetables goes viral arrested bulandshahr
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंदसौर: बिजली कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रेवास देवड़ा में वितरण केंद्र का घेराव, शामगढ़ में चक्काजाम
Jul 28, 2026 | 08:50 AMक्या हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी कर रहे हैं डेट? धीरज चोपड़ा और सूफी मोटीवाला ने किया बड़ा खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:50 AMSawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज
Jul 28, 2026 | 08:47 AMएमपीपीएससी का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी
Jul 28, 2026 | 08:37 AMITR Filing Guide: ITR1 और ITR2 फॉर्म को लेकर है कन्फ्यूजन? CA से समझिए आपके लिए कौन सा है सही
Jul 28, 2026 | 08:34 AMExplainer: सीजेपी आंदोलन से राजनीति में उभरे नए समीकरण, चुनावों में कितना भारी पड़ेगा जेन-जी फैक्टर?
Jul 28, 2026 | 08:31 AMछिंदवाड़ा के मुआरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोलेरो से सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां
Jul 28, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














