रामजीलाल सुमन पर जानलेवा हमला, क्या बुलडोज़र का दम बेदम हो गया? अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भी होंगे शिकार
सांसद रामजीलाल सुमन इस हादसे के बाद गभाना-बुलंदशहर की ओर रवाना हो चुके हैं। काफिले की गाड़ी टकराने की ये घटना लोधा थाना इलाके के खेरेश्वर चौराहा हाइव की बताई जा रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अखिलेश यादव
नवभारत डेस्क: सपा सांसद रामजी लाल सुमन रविवार को दिल्ली से अलीगढ़ होते हुए अपने गृह जिले आगरा जा रहे थे। उनके काफिले में करीब 25 वाहन शामिल थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वे गोभाना टोल प्लाजा से निकले, करणी सेना से जुड़े क्षत्रिय समाज के युवकों ने उनके काफिले पर टायर और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गए। वहीं, कई गाड़ियां आपस में भी टकरा गईं।
अब इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने इस हमले को इंट्लिजेंश फेलियर बताया और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर सरकार को घेरा है।
सरकार पर उठाया सवाल
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सांसद माननीय रामजी लाल सुमन जी के क़ाफ़िले पर टायर व पत्थर फेंककर, उनके ऊपर जो जानलेवा हमला हुआ है वो उस ऐक्सीडेंट का कारण बना है, जो प्राणांतक दुर्घटना में भी बदल सकता था। ये एक आपराधिक कृत्य है। इतने टायर एक साथ इकट्ठा करना, एक गहरी साज़िश का सबूत ख़ुद है। उन्होंने कहा कि ये एक बार फिर इंटेलिजेंस की गहरी चूक है या फिर जानबूझकर की गयी अनदेखी है।
सम्बंधित ख़बरें
हनुमानगढ़ी विवाद: CM योगी के दावे से यूपी की गरमाई सियासत, बृजभूषण शरण सिंह के बाद अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
अखिलेश की सहमति से जौहर यूनिवर्सिटी पर चल रहा बुलडोजर…SP पर AIMIM ने बोला हमला, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप
आगरा में वाल्मीकि समाज की महापंचायत: राज्यसभा सांसद नवीन जैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भाजपाई भी ऐसे हिंसक तत्वों का शिकार होंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर शासन-प्रशासन ये सब जानते हुए भी अंजान बनने की कोशिश कर रहा है तो वो ये जान ले कि अराजकता किसी को भी नहीं बख्शती है, एक दिन भाजपाई और उनके संगी-साथी भी ऐसे हिंसक तत्वों का शिकार होंगे। देश में एक सांसद के ऊपर हुए जानलेवा हमले का संज्ञान लेना वाला कोई है या फिर ‘पीडीए का सांसद’ होने के कारण वर्चस्ववादियों की सरकार शर्मनाक चुप्पी साधकर भूमिगत हो जाएगी। अब क्या बुलडोज़र का दम बेदम हो गया है या उप्र की सरकार ने अराजकता के आगे समर्पण कर दिया है या फिर ये सब उप्र सरकार की रज़ामंदी से हो रहा है? घोर, घोर, घोर निंदनीय! पीडीए कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
