वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट: कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल बंद, 6 से 12 तक बदला समय

Varanasi School Holiday: अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए 9 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कक्षा 6 से 12 तक के कक्षाओं का समय भी बदला गया है।
Varanasi Schools Closed Up to Class 5 on September 9 Amid Heavy Rain Forecast
कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल बंद(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Varanasi Heavy Rain Alert: वाराणसी में मौसम संबंधी परिस्थितियों और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नया कार्यालय आदेश जारी किया गया है।

प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित

जानकारी के मुताबिक डीएम के आदेश के अनुसार 9 सितंबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, ICSE, CBSE तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा।

कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव

वहीं कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों के संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है। डीएम के आदेश के अनुसार कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मौसम की संभावित खराब परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

हालांकि कक्षा 1 से 5 तक के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश के बावजूद शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान वे APAAR ID, DBT, U-DISE सहित अन्य प्रशासनिक और विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।

डीएम के आदेश पत्र की कापी
डीएम के आदेश पत्र की कापी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Varanasi Schools Closed Up to Class 5 on September 9 Amid Heavy Rain Forecast
नोएडा में सड़कों पर उतरी RTO की 5 टीम, 21 बसें सीज; 34 पर भारी जुर्माना, बस संचालको में मचा हाहाकार

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बारिश और बाढ़ की दोहरी मार से काशी बेहाल

बता दें कि धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी इन दिनों बारिश और बाढ़ की दोहरी मार झेल रही है। एक ओर गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में बाढ़ का संकट बना हुआ है, वहीं लगातार हो रही बारिश से शहर की कई प्रमुख और अंदरूनी सड़कों पर जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

शहर के विभिन्न इलाकों से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सड़कों पर भरे पानी के बीच वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क पर जमा पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

बारिश के बाद जलभराव से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लोगों को घर, कार्यालय और बाजार पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। कई जगह सड़क और नालियों का अंतर मिट जाने से वाहन चालकों के लिए रास्ता पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com