वाराणसी लोकसभा चुनाव निरस्त कर पुनः चुनाव कराने की मांग, कांग्रेस का कचहरी मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Congress Protest: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने रिकॉर्ड की जांच और वाराणसी सीट पर पुनः चुनाव कराने की मांग की।
Varanasi Lok Sabha Election 2024: Congress Protests Over Alleged Irregularities Demands Independent Probe
कांग्रेस का प्रदर्शन(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Varanasi Lok Sabha Election Congress Protest: जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024 में अनियमितताओं और देशभर में उठ रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के विरोध में कांग्रेसजनों ने कचहरी मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024 को निरस्त कर पुनः चुनाव कराने तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने की। जबकि प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए कांग्रेसी

प्रदर्शन से पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कचहरी मुख्यालय पहुंचे और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांग-पत्र सौंपा गया। इसमें वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच, चुनाव से जुड़े रिकॉर्ड एवं आंकड़ों की जांच तथा दोष पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

Varanasi Lok Sabha Election 2024: Congress Protests Over Alleged Irregularities Demands Independent Probe
शिक्षक संघ के चुनाव से पहले अध्यक्ष की हत्याl; स्कूल परिसर में मिले प्रधानाचार्य दंपति के शव, हथियार भी बरामद

अजय राय काशी के असली सांसद

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अजय राय काशी के असली सांसद हैं। काशी की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था। वाराणसी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और चुनाव प्रक्रिया की पूरी सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए।वाराणसी लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कांग्रेस ने कई सवाल उठाए थे।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट और चुनावी आंकड़ों के प्रदर्शन को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं और इन पूरे मामलों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए कांग्रेस वाराणसी लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर उठे सवालों के समाधान के लिए निष्पक्ष जांच और पुनः चुनाव की मांग कर रही है।कांग्रेस की लड़ाई जनता के वोट, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।काशी की जनता के वोट का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। यदि चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराकर जनता के सामने पूरी सच्चाई रखी जानी चाहिए।”

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर प्रश्न

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर सामने आए सवालों ने देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, “ज्ञानेश कुमार ने पूरे लोकतंत्र को शर्मसार करने का काम किया है। ऐसे व्यक्ति को तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजा जाना चाहिए, जिसने लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ किया है।”

राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि भारत के संविधान और निर्वाचन व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार का विशेष महत्व है। कांग्रेस का आरोप है कि कथित ‘वोट चोरी’ के माध्यम से जनता के मताधिकार के साथ खिलवाड़ किया गया।

Varanasi Lok Sabha Election 2024: Congress Protests Over Alleged Irregularities Demands Independent Probe
आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट चोरी, वीडियो जारी कर बोले- पुलिस को बताऊं, योगी जी को या मोदी जी को?

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बना रहना आवश्यक है। यदि चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप सामने आते हैं तो संबंधित रिकॉर्ड, आंकड़ों और दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा, “काशी की जनता ज्ञानेश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने मांग की कि वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े सभी रिकॉर्ड, मतगणना के आंकड़े और अन्य संबंधित दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच के निष्कर्ष जनता के सामने रखे जाएं।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा मांग-पत्र

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए मांग-पत्र में वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने, चुनाव प्रक्रिया से संबंधित रिकॉर्ड एवं आंकड़ों की जांच करने तथा जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

कांग्रेस ने वाराणसी लोकसभा चुनाव को निरस्त कर पुनः चुनाव कराने की मांग भी उठाई। नेताओं ने कहा कि जनता के मताधिकार से जुड़े किसी भी सवाल का समाधान पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से होना चाहिए।

जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोरी बंद करो”, “लोकतंत्र बचाओ”, “वाराणसी में पुनः चुनाव कराओ” सहित विभिन्न नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता के वोट की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव प्रक्रिया और कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने मांग की कि चुनाव से संबंधित सभी रिकॉर्ड और आंकड़ों की जांच कर जनता के सामने पूरी सच्चाई रखी जाए।

कांग्रेस ने कहा कि वाराणसी की जनता के मताधिकार से जुड़े इस मुद्दे को लेकर पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करती रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com