वाराणसी कमिश्नर बोले, एक-दो महीने में पूरी होंगी काशी की लंबित विकास परियोजनाएं, जल्द होगा लोकार्पण

New Commissioner Varansi: विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के साथ ही प्रमुख आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।
New Divisional Commissioner K Vijayendra Pandian takes charge today
नवागत मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन कार्यभार संभाला (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • काशी की लंबित परियोजनाएं एक-दो महीने में होंगी पूरी

  • देव दीपावली पर बढ़ेंगे दीप, लेजर और ड्रोन शो होंगे आकर्षण

  • 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक होगा काशी तमिल संगमम

  • सफाई, यातायात, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाना प्राथमिकता

K. Vijayendra Pandian Commissioner Varanasi: वाराणसी मे नवागत मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन आज कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से कहा कि काशी में चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराकर उनका लोकार्पण कराया जाएगा।

आज कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से कहा कि काशी में चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराकर उनका लोकार्पण कराया जाएगा।

गंजारी स्टेडियम, रोपवे, एयरपोर्ट विस्तार और रिंग रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं को अगले एक-दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं के लोकार्पण की तिथियां भी जल्द साझा की जाएंगी।

बुनियादी सुविधाओं पर होगा फोकस

उन्होंने कहा कि बनारस पूर्वांचल की राजधानी के रूप में उभर रहा है। यहां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा आसपास के राज्यों और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, पर्यटक और अन्य लोग आते हैं।

ऐसे में शहर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना प्राथमिकता है। सफाई व्यवस्था, घाटों की स्वच्छता, आवागमन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि काशी आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

New Divisional Commissioner K Vijayendra Pandian takes charge today
पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर एनकाउंटर में ढेर, पैसे लेकर मर्डर करता था, एक बैरियर पर खत्म

देव दीपावली पर दिखेगा भव्य आयोजन का नया स्वरूप

मंडलायुक्त ने कहा कि इस बार देव दीपावली को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी है। गंगा घाटों पर दीपों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही लेजर शो और ड्रोन शो भी आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे।

देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग, आवागमन और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि देव दीपावली पर भारत सरकार के एक बड़े वीआईपी सहित प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अतिथियों के आगमन की संभावना है। हालांकि, अतिथियों की औपचारिक सूची अभी तय की जा रही है।

काशी तमिल संगमम में तिरुक्कुरल होगी मुख्य थीम

काशी में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का आयोजन होगा। इस बार आयोजन की मुख्य थीम तमिल के प्राचीन ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' पर आधारित होगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि लगभग दो हजार वर्ष पुराने इस महत्वपूर्ण ग्रंथ की विचारधारा और साहित्यिक विरासत को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। पिछले चार संस्करणों की तुलना में इस बार आयोजन में नए प्रयोग और नवाचार भी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि काशी की सांस्कृतिक, धार्मिक और विकास संबंधी पहचान को और मजबूत करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

New Divisional Commissioner K Vijayendra Pandian takes charge today
Dev Diwali: सिर्फ काशी ही नहीं, इन शहरों में भी मनाई जाती है देव दिवाली, जानें कहां-कहां होती है खास रौनक