

Cough Syrup Bottles Found Jain Mandir Ghat: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चंद्रावती गांव स्थित जैन मंदिर घाट पर बड़ी मात्रा में कफ सिरप की बोतलें बोरियों में भरी हुई मिली हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने दवा के नकली होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव के जैन मंदिर घाट का है, जहां ग्रामीणों की नजर घाट किनारे पड़ी बोरियों पर गई। जब बोरियां खोली गईं तो उनमें बड़ी संख्या में फेयर डील कफ सिरप की बोतलें मिलीं। ग्रामीणों का कहना है कि बोतलों पर निर्माण तिथि जून 2026 और एक्सपायरी वर्ष 2028 अंकित है। इसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में दवा का इस तरह घाट पर फेंका जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि यह लापरवाही का मामला है, एक्सपायरी स्टॉक या अवैध के निस्तारण का प्रयास है, या फिर किसी बड़े खेल की कड़ी। तब तक इस मामले को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।