महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर

Varanasi Women College: वाराणसी के चौबेपुर में स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में NSS के तहत नशा मुक्ति अभियान आयोजित हुआ। छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली।
Drug De-Addiction Campaign Held at Women College in Varanasi
नशा मुक्ति अभियानसोर्स- फोटो नवभारत
Updated on

Varanasi Drug De-Addiction Campaign:उत्तर प्रदेश वाराणसी के चौबेपुर स्थित स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश देना था।

स्वयंसेविकाओं ने ली नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ

कार्यक्रम की शुरुआत सभी स्वयंसेविकाओं द्वारा नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ के साथ हुई। इस दौरान छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगी और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाकर नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। डॉ. स्वतंत्र कुमार ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए युवाओं से इस जन आंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

Drug De-Addiction Campaign Held at Women College in Varanasi
JPSC Protest: रांची में छात्रों की सरकार से पहली मीटिंग खत्म, आंदोलन खत्म होगा या नहीं?

नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा" जैसे प्रेरक नारों से किया जागरूक 

प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी और डॉ. अभय कुमार पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित किया। स्वयंसेविकाओं ने "जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा" जैसे प्रेरक नारों के साथ लोगों को जागरूक किया और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।

बता दें कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त 2020 को देशव्यापी जन आंदोलन नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) शुरू किया था। जिसका उद्देश्य युवाओं और समाज को मादक पदार्थों के सेवन और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com