काशी की अद्भुत प्राकृतिक छटा: बारिश के बाद गंगा की लहरों और शिव प्रतिमा ने मोहा मन, देखें तस्वीरें..

Kashi Ganga Ghat Beauty: बारिश के बाद गंगा घाटों पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। बढ़े जलस्तर, गंगा की लहरों, घाटों की रोशनी और भगवान शिव की प्रतिमा ने काशी की प्राकृतिक सुंदरता को और खास बना दिया।
Divine Beauty of Kashi: Lord Shiva’s Ethereal Presence Along the Ganga After Rain
भगवान शिव(सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Varanasi Ganga Ghats After Rain: लगातार हो रही बारिश के बाद काशी के गंगा घाटों पर प्रकृति ने ऐसा अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया, जिसे देखकर हर किसी की नजरें ठहर गईं। गंगा आरती के समय गंगा किनारे विराजमान भगवान शिव की प्रतिमा और चारों ओर फैली प्राकृतिक छटा ने माहौल को आध्यात्मिकता से भर दिया।

गंगा घाट
गंगा घाट(सोर्स- फोटो नवभारत)

चंद्राकार आकार में बहने लगी गंगा की लहरें

बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से नदी का स्वरूप और भी विराट नजर आया। चंद्राकार आकार में बहती गंगा की लहरों के बीच घाटों की रोशनी, आरती की लौ और भगवान शिव की प्रतिमा का दृश्य बेहद मनोहारी दिखाई दिया। गंगा की लहरों पर पड़ती रोशनी ऐसा आभास करा रही थी, मानो मां गंगा स्वयं दीपों की रोशनी से शिव का श्रृंगार कर रही हों।

गंगा घाट
गंगा घाट(सोर्स- फोटो नवभारत)

घंटियों की गूंज और गंगा की कलकल ध्वनि से जीवंत हुआ काशी की आध्यात्मिक पहचान

आरती के दौरान घंटियों की गूंज, मंत्रोच्चार और गंगा की कलकल ध्वनि के बीच यह नजारा काशी की आध्यात्मिक पहचान को और जीवंत कर रहा था। बारिश के बाद आसमान में छाए बादलों और गंगा की उठती लहरों ने दृश्य को और भी आकर्षक बना दिया।

काशी गंगा घाट
काशी गंगा घाट(सोर्स- फोटो नवभारत)

काशी के इस अद्भुत दृश्य ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया। कैमरों में कैद होती गंगा, शिव की प्रतिमा और आरती की दिव्य रोशनी की तस्वीरें काशी की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक आभा का अनूठा संगम बयां करती नजर आईं।

Navbharat Live
navbharatlive.com