

BJP Kedarnath Singh Nomination: वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने सोमवार को एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दोपहर एक बजे एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़ा जुलूस निकाला। जो नदेसर मिंट हाउस से प्रारम्भ होकर कमिशनरी पहुंचा। जुलुस में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधान परिषद सदस्य, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।
नामांकन से पूर्व केदारनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने स्नातक मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि निर्वाचित होने के बाद स्नातकों से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके निस्तारण के लिए प्रभावी ढंग से प्रयास किया जाएगा।
नामांकन जुलूस में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, एमएलसी एवं वाराणसी जिला व महानगर प्रभारी अरुण पाठक, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री गिरीश यादव, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, डॉ. शिवनाथ यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, सांसद सीमा द्विवेदी और महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, टी. राम, डॉ. अवधेश सिंह, सुशील सिंह, सौरभ श्रीवास्तव और रमेश जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सुरेंद्र नारायण सिंह ‘ओढ़े’, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, राकेश सिंह अलगू, अशोक पांडेय, मीना चौबे, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, अशोक पाण्डेय, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा, संतोष सोलापुरकर, रत्नाकर मिश्रा, जगदीश त्रिपाठी, अजीत रावत, राकेश शर्मा, कमलेश झा, अमित राय, शैलेन्द्र मिश्रा, नवीन कपूर, पवन सिंह, राहुल सिंह, पूजा दीक्षित, संदीप सिंह मिंटू, राजेश त्रिवेदी, विद्यासागर राय, प्रेम कपूर, दिनेश कालरा, सुरेश सिंह, सुधीर सिंह, भरत सिंह, नंदजी पाण्डेय, प्रमील पांडेय, फौजदार शर्मा और श्रीप्रकाश शुक्ला समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
केदारनाथ सिंह के नामांकन पत्र के प्रस्तावकों में डॉ. विनोद राय, संजय सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, रामदयाल सिंह, डॉ. रविन्द्र सिंह, संदीप राय एडवोकेट और प्रमोद सिंह शामिल रहे। नामांकन में कुल दस प्रस्तावक रहे।