वाराणसी में देर रात चला बुलडोजर, हनुमान मंदिर, मस्जिद और कब्रिस्तान को किया जमींदोज, देखें VIDEO

Varanasi Kashi Railway Station: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देर रात मस्जिद, हनुमान मंदिर और कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
varanasi kashi railway station bulldozer action
काशी रेलवे स्टेशन पर बुलडोजर एक्शन (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Varanasi Kashi Railway Station Bulldozer Action:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देर रात बुलडोजर चलाया गया। वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े कार्यों के तहत, रेलवे की जमीन पर बनी एक मस्जिद को देर रात ढहा दिया गया। इस दौरान आसपास बने सभी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, इस मुहीम के दौरान आदमपुर क्षेत्र में राजघाट पुलिस चौकी के पास सबसे पहले शुरुआत रेलवे भूमि पर बने एक हनुमान मंदिर से की गई। सबसे पहले हनुमान मंदिर को हटाया गया। इसके बाद अजगैब शहीद मस्जिद और कब्रिस्तान से जुड़े क्षेत्र को भी बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। बताया जा रहा है कि रेलवे ने सिर्फ 1 घंटे के अंदर सभी अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया।

इलाका छावनी में तब्दील

इस कार्रवाई के दौरान इलाके में तनाव का माहौल रहा और पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। भारी मात्रा में पुलिस, पीएसी और आरपीएफ के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया था। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने एक किलोमीटर तक का सुरक्षा घेरा बनाया था। यहां तक की किसी मीडियाकर्मी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस मामले में तत्काल में किसी भी अधिकारी ने बयान देने से परहेज किया।

काशी रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट

खबर है कि प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए विकास कार्य लगभग 47.26 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। काफी समय से, इस इलाके में मौजूद जमीन, खास तौर पर गुड्स शेड, भदऊ, भदऊ चुंगी रेलवे आर्च ब्रिज, अजगैब शहीद मस्जिद और पलंग शहीद मस्जिद के आस-पास की जमीन को लेकर रेलवे और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। वाराणसी रेलवे स्टेशन को एक मल्टी-मॉडल इंटर-मॉडल हब में बदला जाएगा।

आपको जानकारी दें, कि काशी रेलवे स्टेशन को लगभग ₹336 करोड़ की अनुमानित लागत से एक आधुनिक मल्टी-मॉडल इंटर-मॉडल स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का मकसद रेल, बस और जल परिवहन सेवाओं को आपस में जोड़ना है, ताकि यात्रियों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिल सकें। इस प्रोजेक्ट के तहत, स्टेशन को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com