Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP News: शिक्षा मित्रों की तुलना कुत्तों से…सपा विधायक के बयान ने मचाया बवाल, भड़के मंत्री संदीप सिंह बोले माफी मांगो

Shiksha Mitra Salary: संदीप सिंह ने कहा कि विधायक ने शिक्षा मित्रों को लेकर सवाल किया था और उनकी तुलना जानवरों से की। आखिरी सत्र में भी, विपक्ष के एक विधायक उनकी तुलना जानवरों से की थी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 25, 2025 | 08:29 PM

UP News: शिक्षा मित्रों की तुलना कुत्तों से...सपा विधायक पर भड़के मंत्री संदीप सिंह

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मामलों के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सदस्य के वक्‍तव्‍य का विरोध करते हुए कहा कि शिक्षा मित्रों की तुलना कुत्तों से की जाए, यह ठीक नहीं है।  बेसिक शिक्षा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि माननीय सदस्य ने सदन के अंदर शिक्षा मित्रों का जो अपमान किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

विधानसभा में बजट सत्र के छठे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल में सपा सदस्य राकेश कुमार वर्मा ने बेसिक शिक्षा मंत्री से प्रश्‍न किया था कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षामित्रों को वर्तमान में कितना मानदेय दिया जा रहा है तथा क्या सरकार बढ़ती महंगाई के मद्देनजर उक्त मानदेय को बढ़ाने अथवा उन्हें शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने पर विचार करेगी।

क्या है मामला?

सम्बंधित ख़बरें

शालार्थ अपडेट नहीं तो सैलरी बंद: शिक्षा विभाग की सख्त चेतावनी, टीचर्स-स्टाफ रहें अलर्ट

‘मिशन 27’ में जुटी भाजपा, 15 दिनों के अंदर होंगे बड़े बदलाव! अखिलेश के PDA की काट निकालने जा रहे पंकज चौधरी

‘मां के दूध’ पर छिड़ी सियासी जंग: योगी सरकार के दो मंत्रियों में जुबानी वार, क्यों हो गया राजभर vs राजभर?

PDA में ‘D’ का मतलब डिंपल…स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, सुलग उठी यूपी की सियासत

सरकार के जवाब से असंतुष्‍ट वर्मा ने पूरक प्रश्न के दौरान अपने वक्‍तव्‍य में शिक्षा मित्रों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा,‘‘माननीय मंत्री जी के घर जो नौकर होगा, जो कुत्ते को सैर कराने का कार्य करता होगा, वह भी 20 हजार की सैलरी लेता है। मंत्री जी के घर जो कील ठोकने जाता है, वह एक हजार रुपये प्रतिदिन की मजदूरी लेता है, लेकिन शिक्षा मित्रों को एक दिन में लगभग साढ़े तीन सौ रुपये ही दिये जाते हैं, जो महंगाई के सापेक्ष बहुत कम है।”

गाय पालने की बात करते थे और अब कुत्ता पालने लगे      

इस पर संबंधित मंत्री का कोई जवाब आए उसके पहले सदन में वरिष्‍ठ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा, ‘‘वर्मा जी ने कहा कि हमारा कुत्ता टहलाने वाला भी 20 हजार रुपये लेता है। क्या शिक्षा मित्रों की तुलना कुत्ते से की जाएगी।” इस बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य आपत्ति जताने लगे। चौधरी ने सदस्‍य की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोग गाय पालने की बात करते थे और अब कुत्ता पालने लगे।

सदन में जवाब देते समय संदीप सिंह ने कहा कि सदस्‍य ने शिक्षा मित्रों के संदर्भ में प्रश्‍न किया और शिक्षा मित्रों की तुलना पशु से कर दी तथा पिछले सत्र में भी विपक्ष के सदस्‍य ने पशु से तुलना की थी। उन्‍होंने कहा,‘‘शिक्षा मित्रों के प्रति यह सदस्‍य का भाव है। माननीय सदस्‍य ने सदन के अंदर शिक्षक का जो अपमान किया है, उसके लिए उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए।”

उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षामित्र संविदा पर कार्यरत हैं           

इसके पहले मंत्री संदीप सिंह ने प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि शिक्षामित्र को वर्तमान में 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि बढ़ती महंगाई के दृष्टिगत मानदेय बढ़ाने एवं शिक्षामित्र को शिक्षक बनाने पर विचार करने का कोई प्रस्ताव अभी सरकार के पास विचाराधीन नहीं है।  सिंह ने इसकी वजह गिनाते हुए कहा कि शिक्षामित्र का चयन ग्राम शिक्षा समितियां द्वारा ग्राम पंचायत के अधीन ‘इंटरमीडिएट’ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर 11 माह के लिए निर्धारित मानदेय पर किया जाता है। एक अन्‍य प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्‍होंने कहा कि शिक्षामित्र संविदा पर कार्यरत हैं जिन्हें मानदेय 3500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है।

Uttar pradesh shiksha mitra salary sp mla dog statement bjp demands apology

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 08:29 PM

Topics:  

  • teachers salary
  • UP Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.