

लखनऊ : होली (Holi) के त्योहार पर देश के कोने-कोने में देशवासी इस त्योहार को लेकर काफी उत्साहित हैं और होली के त्योहार को बड़े ही उत्साह और मस्ती के साथ मना रहे हैं। आम जनता से लेकर राजनेता और अभिनेता भी होली के रंग में रंगे हुए हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने साधु-संतों और स्थानीय लोगों के साथ होली खेली और प्रदेश की जनता और देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
होली के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भी एक्शन मोड में है। लखनऊ में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान (Special Checking Campaign) चलाया है। लापरवाही से गाड़ी चलाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों को रोकने के लिए लखनऊ पुलिस होली के मौके पर वाहनों की विशेष चेकिंग कर रही है। हर साल होली के दौरान देश के तमाम शहरों में नाकाबंदी की जाती है। ताकि गाड़ी चलाने वाला शराब पीकर गाड़ी न चलाये। यह सब इसलिए किया जाता है की कोई बड़ा हादसा न हो और उसे टाला जा सके।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1633385736618606594
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में 7 मार्च को ही होली खेली गई है। इस मोके पर मुंबई पुलिस भी अपने एक्शन मोड थी। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे तमाम लोगों पर कार्रवाई की है जिन्होंने ट्रैफिक नियम तोड़े। मुंबई पुलिस ने एक आंकड़ा जारी कर बताया है कि होली के दिन मुंबईकरों ने कैसे नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाये। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने के अनुसार मंगलवार यानी 7 मार्च (होली) को हेलमेट नहीं पहनने के लिए 10,215 से अधिक बाइकर्स और नशे में ड्राइविंग के लिए 73 मोटर चालकों को दंडित किया, शराब के नशे में ड्राइविंग के लिए 65 बाइकर्स और 8 चार पहिया वाहन पकड़े गए।