सपा की रुसवाई से आहत मुस्लिम उम्मीदवारों को अपने पाले में करने में जुटें ओवैसी, यूपी के लिए बनाया नया प्लान

Asaduddin Owaisi UP Election Strategy: ओवैसी की नजर उन मुस्लिम नेताओं पर है जो चुनाव में उतरना चाहते है लेकिन सपा से उनकी उम्मीदें टूट रही हैं। अनुमान है कि इस बार सपा मुस्लिम नेताओं को कम टिकट देगी।
Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 2022 में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने यूपी में एक भी सीट नहीं जीती थी

  • आगामी चुनाव में ओवैसी 100 मुस्लिम बहुल सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारने की कर रहे तैयारी

  • यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 120 से 143 सीटों पर मुस्लिम वोटर निभाते हैं बड़ी भूमिका

Samajwadi Party Muslim Vote Bank: यूपी चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। भाजपा, सपा और कांग्रेस चुनाव में अपना डंका बजाने के लिए जुट गई है। इस बीच चुनाव में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी प्रदेश की मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

ऐसा हम नहीं कह रहे लेकिन राजनैतिक गलियारों से आई खबरों के अनुसार ओवैसी 100 मुस्लिम बहुल सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। ओवैसी की नजर विशेष रूप से उन मुस्लिम नेताओं पर है जो चुनाव में उतरना चाहते है लेकिन सपा से उनकी उम्मीदें टूट रही हैं।

ऐसे मुस्लिम नेताओं की राजनीतिक नाव को सहारा देने की तैयारी ओवैसी कर रहे हैं। इस चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अपनी रणनीति को बदलकर उतर रही है। पार्टी की नजर ऐसे नेताओं पर है जो काफी लंबे समय से राजनीति में हाथ आजमाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आखिरी वक्त पर समाजवादी पार्टी उनका साथ छोड़ रही है और टिकट कटने की स्थिति बन रही है। पिछले चुनाव के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस बार सपा मुस्लिम नेताओं को कम टिकट देगी।

Asaduddin Owaisi
PDA के अल्फाबेट रोज बदलते हैं, सिर्फ DM अलायंस ही BJP को रोक पाएगा, AIMIM का अखिलेश पर बड़ा हमला

सपा ने बनाई मुस्लिम उम्मीदवारों से दूरी

2022 में सपा ने 64 यानि करीब 15.88 प्रतिशत मुस्लिम प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे थे। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी केवल 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था, यह कुल सीटों का 5 प्रतिशत ही हुआ। पिछले समीकरण को देखते हुए एआईएमआईएम को उम्मीद है कि इस बार भी सपा कम ही मुस्लिम प्रत्याशी उतारेगी। ऐसे में ​जिन बड़े और प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं के टिकट कटेंगे, ओवैसी उन्हें अपने तरफ करने की कोशिश में लगी हुई है।

यूपी में 403 विधानसभा सीटें है जिनमें से 120 से 143 सीटों पर मुस्लिम वोटर चुनाव की हार या जीत में बड़ी भूमिका निभाते हैं। पश्चिम यूपी के लगभग 73 सीटों पर 30% से अधिक मुस्लिम आबादी है। इनमें संभल, रामपुर, अमरोहा, सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और मुजफ्फरनगर जैसी सीटें शामिल हैं। वहीं करीब 70 सीटों पर 20 से 30 प्रतिशत मुस्लिम हैं।

एआईएमआईएम का 2022 यूपी चुनाव में प्रदर्शन

2022 की परिणामों पर नजर डालें तो एआईएमआईएम ने यूपी में एक भी सीट नहीं जीती थी जबकि पार्टी ने करीब 97 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वोट शेयर भी मात्र 0.49 प्रतिशत रहा था। लेकिन पार्टी ने जिन सीटों पर फोकस किया वहां 2 से 8 हजार तक वोट काटे। यहां जीत का मार्जिन एआईएमआईएम को मिले वोटों से कम था। इससे सपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इसके कारण 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को कुर्सी, नकुड़, औराई, शाहगंज, मुरादाबाद नगर, बिजनौर, सुल्तानपुर सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

Asaduddin Owaisi
हिंदू 4 नहीं, 14 बच्चे पैदा करें, एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने हिंदू संगठनों पर कसा तंज, सरकार को दी चुनौती