- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh Minister Yogendra Upadhyay Flagged Off The Jai Bhim Padyatra
UP: जय भीम पदयात्रा को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, योगेन्द्र उपाध्याय बोले- बाबा साहेब ने शिक्षा को परिवर्तन का प्रमुख साधन माना
उत्तर प्रदेश के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने रविवार को लखनऊ स्थित मरीन ड्राइव चौराहा से राज्य स्तरीय ‘जय भीम पदयात्रा' को हरी झंडी दिखाई। इस पदयात्रा में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
- Written By: आकाश मसने

मंत्री योगेद्र उपाध्याय ने जय भीम पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित मरीन ड्राइव चौराहा से राज्य स्तरीय ‘जय भीम पदयात्रा’ की शुरुआत हुई। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को शुरुआत की। यह पदयात्रा बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के एक दिन पूर्व आयोजित की गयी, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि लखनऊ स्थित मरीन ड्राइव चौराहा से राज्य स्तरीय ‘जय भीम पदयात्रा’ को हरी झंडी दिखाने बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का जो संदेश दिया था, वही आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ा पथप्रदर्शक है।
मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, चिंतक और न्यायप्रिय नेता भी थे जिन्होंने जीवनभर सामाजिक असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया। मंत्री ने यह भी कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का प्रमुख साधन माना।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
यूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
मंत्री ने युवाओं के साथ कदम मिलाते हुए मरीन ड्राइव चौराहा से आंबेडकर स्मृति स्थल तक पदयात्रा की जिसका उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना था।
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी गई
कार्यक्रम की शुरुआत उच्च शिक्षा मंत्री ने सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि के साथ की। इसके बाद युवाओं के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखा।
समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं: उपाध्याय
उच्च शिक्षा मंत्री उपाध्याय ने कहा कि प्रकृति में आरंभ से ही सामाजिक समरसता और समता का भाव रहा है। बाबा साहेब ने इस विचार को संविधान में मूलभूत अधिकारों और कर्तव्यों के माध्यम से सशक्त किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समावेशी समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। भारत एक है और हमें समतामयी, ममतामयी समाज की स्थापना करनी है।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ‘जय भीम पदयात्रा’ जैसे आयोजनों के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक जन-जागरण अभियान है जो युवाओं को सामाजिक समता, बंधुत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रेरित करती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Uttar pradesh minister yogendra upadhyay flagged off the jai bhim padyatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













