अखिलेश और बृजेश के बीच Tweet वॉर, डिप्टी CM बोले- समाजवाद पता नहीं, श्रीकृष्ण के वंशज बता रहे
सपाइयों की ओर से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के बाद से ट्वीट वॉर छिड़ गई है। अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद बृजेश पाठक ने भी पलटवार किया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
बृजेश पाठक और अखिलेश यादव के बीच ट्वीट वॉर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद से अखिलेश यादव की ओर से एक्स पर ट्वीट किया गया है। इसके पलटवार में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी पोस्ट कर अखिलेश और सपा सरकार की जमकर आलोचना की है। दोनों नेताओं के बीच जमकर वाकयुद्ध चल रहा है।
सपाइयों को लोहिया और जेपी के बारे में बताइए
बृजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा है कि अखिलेश जी, सपाइयों को लोहिया और जेपी के बारे में पढ़ाइये। इनको जेनेश्वर मिश्र के भाषण सुनवाइए ताकि इनके आचरण में सुधार आए और समाजवाद की झलक दिखे। लोहिया के ऊपर कोई किताब आप के पास न हो तो मैं उपलब्ध करवा दूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि हे लोहिया और जनेश्वर जी, इन नादानों को क्षमा करें, क्योंकि इन्हें कुछ लिखाया, पढ़ाया नहीं गया।
सपा मीडिया सेल के साथी आलोचना करने के दौरान जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं, उसे पढ़ कर लगता ही नहीं कि यह पार्टी राममनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र की पार्टी रह गई है। जार्ज साहब की बात तथाकथित “समाजवादी ” भूल गए कि शिविर लगाया करो, पढ़ा – लिखा करो । अखिलेशजी ! सपाइयों को… — Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) May 18, 2025
इन्हें समाजवाद के बारे कुछ पता नहीं
UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी, सपा के X अकाउंट पर FIR दर्ज
सम्बंधित ख़बरें
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
TMC में चर्चा का मंच नहीं…सुष्मिता देव का बड़ा बयान, बोलीं- BJP ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल
राम मंदिर चंदा और जमीन खरीद विवाद: डिंपल यादव और सपा सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
अखिलेश यादव ने पोस्ट कर कही थी ये बात
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमने डिप्टी सीएम को लेकर की गई टिप्पणी के लिए पार्टी स्तर पर उन लोगों को समझाने का प्रयास किया है। साथ ही पाठक जी को भी उनकी ओर से पूर्व में की गई टिप्पणियों को लेकर नसीहत देता हूं कि आप भी अपनी वाणी पर संयम रखा करें जिसकी वजह से पार्टी के कुछ लोगों ने आपा खोकर ऐसा किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में आप ये समझते होंगे कि किसी के व्यक्तिगत डीएनए पर भद्दी टिप्पणी कई युगों तक के उसके पूर्वजों के अपमान करने से जुड़ी रहती है।
हमने उप्र के उप मुख्यमंत्री जी की टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए, पार्टी स्तर पर उन लोगों को समझाने की बात कही है जो समाजवादियों के डीएनए पर दी गयी आपकी ‘अति अशोभनीय टिप्पणी’ से आहत होकर अपना आपा खो बैठे। आइंदा ऐसा न हो, हमने उनसे तो ये आश्वासन ले लिया है लेकिन आपसे भी यही आशा है कि… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 17, 2025
