-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh Cm Yogi Adityanath Statement On Offering Namaz At Road
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, जो सड़क पर नमाज पढ़ने की बात करते हैं, वह हिन्दुओं से अनुशासन सीखें
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर भाजपा के कई नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो लोग सड़क पर नमाज पढ़ने की बात करते हैं उन्हें हिन्दुओं से अनुशासन सीखना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ (सौजन्य : सोशल मीडिया)
लखनऊ : इन दिनों देश में हिन्दू-मुस्लिम को लेकर राजनीतिक बयान तेज हो गए हैं। कई भाजपा नेताओं ने सड़क पर नमाज अदा करने पर रोक लगाए जाने की मांग भी सरकार से उठाई है। उत्तर प्रदेश में भी इस प्रकार की मांग की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सड़कें चलने के लिए होती है नमाज पढ़ने के लिए नहीं। सीएम योगी ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं लेकिन आम जनता का ख्याल और सुविधाओं का ध्यान रखना प्राथमिकता है।
योगी आदित्यनाथ ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अपनी सरकार की कार्य प्रणाली के साथ ही सीएम पद और अपने राजनीतिक करिअर को लेकर भी खास बात कही। उन्होंने कहा कि सीएम की कुर्सी कोई हमेशा के लिए मुझे थोड़े ही दी गई है। हर पांच साल पर चुनाव होता है किसी को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
सीएम योगी ने कहा- हिन्दुओं से अनुशासन सीखना चाहिए
सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर योगी सरकार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज अदा करने की बात करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि जो लोग सड़क पर नमाज पढ़ने की बात करते हैं उन्हें हिन्दुओं से अनुशासन सीखना चाहिए। महाकुंभ के दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्दालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज आए थे। सभी बहुत ही संयमित होकर सड़क पर चले। कहीं कोई झगड़ा, मारपीट, दुर्घटना या अव्यवस्था नहीं फैलने पाई। यही वजह है कि महाकुंभ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
सपा नेता मानसिंह यादव का ओपी राजभर पर हमला, कहा- रेडियो की तरह कभी भी बदल लेते हैं सुर
UPPSC Lecturer Result: व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द होगा 67 सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
आगरा को विश्वस्तरीय शहर बनाने की तैयारी: स्टेडियम, बैराज, किसान भवन और अतिक्रमण मुक्त शहर का बड़ा रोडमैप तैयार
सरकार और प्रशासन को सभी की सुविधा देखनी है
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं किसी एक वर्ग विशेष के लिए सभी को असुविधा में नहीं डाल सकता। मुझे पूरे प्रदेश के लोगों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध करानी है। सड़कों पर यदि नमाज पढ़ी जाएगी तो यातायात व्यवस्था का क्या होगा। बेवजह ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा। इससे हर व्यक्ति को असुविधा होगी। नमाज मस्जिदों में पढ़ें अन्यथा घर पर भी पढ़ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पीएम बनने के सवाल पर क्या बोले योगी
योगी आदित्यनाथ ने पीएम बनने को लेकर राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चा पर पहली बार बात रखी है। उन्होंने कहा है कि मैं यूं तो एक संन्यासी हूं। योगी हूं, इसलिए राजनीति मेरी प्राथमिकता नहीं है। हां, फिलहाल मुझे उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई जिसका मैं निर्वहन कर रहा हूं। अगली बार जिसे ये कार्य सौंपा जाएगा वो करेगा। मैं फिर अपने मठ लौट जाउंगा।
Uttar pradesh cm yogi adityanath statement on offering namaz at road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM













