-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Urban Life Means Smart And Safe City In Our Government Cm Yogi
हमारी सरकार में नगरीय जीवन का मतलब स्मार्ट और सेफ सिटी:सीएम योगी
- Written By: प्रभाकर दुबे

सुलतानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में नगरीय जीवन का मतलब व्यापक जलजमाव, कूड़े का ढेर, शोहदों का आतंक, व्यापारियों से रंगदारी वसूली और युवाओं के हाथ में तमंचा होना होता था। हमारी सरकार के कार्यकाल में नगरीय जीवन का मतलब स्मार्ट और सेफ सिटी है। हम नगरों में शुद्ध पेयजल, युवाओं के हाथ में टैबलेट, पटरी व्यापारियों के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण, गरीबों को शौचालय और आवास उपलब्ध करवा रहे हैं। सीएम योगी (CM Yogi) नगर निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के तहत सुलतानपुर (Sultanpur) में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जिसके बारे में कहा जाता है कि भगवान श्री राम के पुत्र कुश ने इसके नव निर्माण में अपना योगदान किया था। हमारा सौभाग्य है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की लाइफलाइन बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी जनपद में किया था। हर विकास की प्रक्रिया के साथ आज सुलतानपुर जुड़ चुका है। सुलतानपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। चीनी मिल के पुनरुद्धार की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।
अयोध्या में हम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना रहे
सीएम योगी ने कहा कि आपने देखा होगा 2014 के बाद देश में व्यापक परिवर्तन आया है। कहीं पर हाईवे बन रहे हैं तो कहीं पर रेलवे लाइन पड़ रही हैं और कहीं एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में हम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने डबल स्पीड के साथ जो कार्य प्रारंभ किया उसका परिणाम हम सभी के सामने है। छह वर्ष में हमने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 54 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध करवाए। 2.61 करोड़ गरीबों को शौचालय दिया। यही नहीं उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीबों को गैस कनेक्शन भी उपलब्ध करवाया।
सम्बंधित ख़बरें
जनपद सुलतानपुर के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पुत्र महाराज कुश की इस पावन नगरी के लोग सेवा, सुरक्षा और सुशासन देने वाली राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा के साथ हैं। धन्यवाद सुलतानपुर वासियो! pic.twitter.com/fuV2asBUY3 — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 4, 2023
सारे कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे
सीएम योगी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में अब तीसरा इंजन जोड़ने का समय आ गया है। ट्रिपल इंजन लगाकर विकास की गति को तीन गुना बढ़ाना है। इससे जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। जन्म, मृत्यु, निवास और जाति जैसे प्रमाण पत्रों के लिए आपको भटकना नहीं पड़ेगा। आपके सारे कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में अच्छा बोर्ड बनने से आपके यह सब काम आसानी से हो जाएंगे। इसके लिए आपको बीजेपी को जिताना होगा।
Urban life means smart and safe city in our government cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














