अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर मथुरा के गोवर्धन धाम में गिरिराज महाराज का भव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित संत गया प्रसाद समाधि स्थल के सामने आयोजित छप्पन भोग उत्सव में गिरिराज जी महाराज को हीरे, मोती, पन्ना और विभिन्न जवाहरात से सजाया गया। भगवान को सोने-चांदी की बांसुरी धारण कराई गई और कमल पुष्प पर विराजमान कराकर भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया। आयोजन के दौरान गिरिराज महाराज के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
(सोर्स- फोटो नवभारत)