-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Vidhan Sabha Hedgewar Picture Inauguration Satish Mahana Statement
UP विधानसभा में RSS संस्थापक की तस्वीर लगी, कहा- विचारधारा को नई पीढ़ी से जोड़ने…
- Written By: सौरभ शर्मा
UP विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि उनका जीवन जनता और राष्ट्र सेवा को समर्पित था, इसलिए उनकी याद में तस्वीर लगाई गई।

RSS संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र का अनावरण करते यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण तब दर्ज हुआ जब राज्य विधान सभा के पुस्तकालय कक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का चित्र विधिवत रूप से स्थापित किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने चित्र का अनावरण करते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने अपना संपूर्ण जीवन देश और समाज के हित में समर्पित किया। यह चित्र सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उनकी विचारधारा को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम है।
चित्र स्थापना कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम में विधानसभा के प्रमुख सचिव और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए। आयोजन को केवल एक राजनीतिक प्रतीक नहीं, बल्कि वैचारिक सम्मान के रूप में देखा गया। यह प्रतीक अब विधान भवन के पुस्तकालय कक्ष की शोभा बढ़ाएगा और वहां आने वाले जनप्रतिनिधियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा।
VIDEO | Lucknow: Uttar Pradesh Vidhan Sabha Speaker Satish Mahana unveiled the statue of RSS founder Dr. Keshav Baliram Hedgewar at the State Legislative Assembly. He said, “Dr. Keshav Baliram Hedgewar’s photo has been placed in the Assembly in his memory. He dedicated his life… pic.twitter.com/1BbsNmlyWh — Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2025
डॉ. हेडगेवार को दी गई वैचारिक श्रद्धांजलि
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. हेडगेवार केवल एक संगठन के संस्थापक नहीं, बल्कि एक ऐसे विचारधारा के वाहक थे जिन्होंने राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाया। उन्होंने युवाओं को संगठित कर देशभक्ति और सेवा की भावना को जागृत किया। उनका जीवन, सिद्धांत और तपस्या हर जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
बंगाल BJP का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी ने सिंदूर के पौधे से दुनिया को सांस्कृतिक संदेश दिया
सम्बंधित ख़बरें
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
संविधानिक स्थल पर वैचारिक उपस्थिति
उत्तर प्रदेश विधान सभा में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक का चित्र स्थापित किया गया है। यह कदम राज्य की वैचारिक विविधता को भी दर्शाता है। पुस्तकालय कक्ष, जहां विचारों की गूंज होती है, अब उस विचारधारा से भी जुड़ गया है जिसने देश में संगठन और सेवा को एक नई पहचान दी। यह बदलाव बताता है कि अब इतिहास और विचारधारा को सार्वजनिक संस्थानों में नया स्थान मिल रहा है।
Up vidhan sabha hedgewar picture inauguration satish mahana statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














