-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Uproar In Hazratganj Following Offensive Remarks Against Akhilesh Yadavs Daughter
अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से यूपी में मचा बवाल, हजरतगंज में भारी हंगामा; सख्त एक्शन की मांग
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
UP Politics News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। सपाइयों ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए जमकर बवाल किया।

अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Statement Against Akhilesh Yadav Daughter: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में बड़ा सियासी बवाल देखने को मिला। सपा नेताओं ने इस मामले को लेकर यूपी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले को लेकर सपा प्रवक्ता मनोज काका ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर डीजीपी यूपी, PMO और गृह मंत्रालय को टैग किया है। उन्होंने लिखा कि राजनीति अपनी जगह पर हमारी बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने यूपी डीजीपी से अपील है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
राजनीति अपनी जगह पर हमारी बेटियों के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त के लायक़ नहीं है ।
यूपी @dgpup से हमारी अपील दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें @PMOIndia @HMOIndia https://t.co/iigyF2KoJY — Manoj KAKA (@ManojSinghKAKA) June 10, 2026
फखरुल हसन की कार्रवाई की चेतावनी
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने भी इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सपा प्रवक्ता ने एक्स पोस्ट पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए लिखा कि चाल चरित्र और चेहरे वाले दल के लोग जैसे ही किसी मुद्दे मे फंसते है इनको आईना दिखाया जाता है। ये अपनी राजनीति के सबसे निचले स्तर पर गिर चुके है और समाजवादी परिवार के सदस्यों पर अपमानजनक टिप्पणी करने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- CJP के मंच पर फिर दिखेंगे सोनम वांगचुक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पुणे में कल प्रदर्शन
सम्बंधित ख़बरें
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
आगरा में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- मुगल म्यूजियम नहीं, छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनेगा संग्रहालय
उन्होंने कहा कि कभी बीजेपी की मेयर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वर्गीय माता के बारे में बोलती है तो कभी बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता अपनी निचली घटिया सोच के साथ उनकी बेटी के बारे मे सोशल मीडिया पे टिप्पणी कर रहे हैं। इससे पहले भी ये लोग ऐसा कर चुके है। फखरुल हसन चांद ने चेतावनी देते हुए कहा कि साफ साफ सुन लो सोशल मीडिया पर समाजवादी परिवार पर लिखने वालों को बख्शेंगे नहीं। एक एक पर मुकदमा दर्ज करवाएंगे थाने में नहीं लिखेगा तो 173(3) BNSS से लिखवाएंगे… तैयार रहना कोर्ट में सामना जरूर होगा।
राजनीति का सबसे घटिया स्तर
अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सपा सांसद राजीव राय ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि राजनीति का सबसे घटिया स्तर और मानसिक विक्षिप्तता की पराकाष्ठा है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के बारे में सोशल मीडिया पर भद्दे और गंदे पोस्ट किए जा रहे हैं और यूपी पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ये सब शायद इसलिए कि वह किसी बीजेपी नेता की बेटी नहीं है। शर्म करो।
बता दें कि लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पोस्ट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सपा नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा के अंदर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
Up uproar in hazratganj following offensive remarks against akhilesh yadavs daughter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













