UP में बदमाशों पर पुलिस का ‘हंटर’! कानपुर-मुरादाबाद में मुठभेड़, 38 मुकदमों वाला अपराधी राजू करिया गिरफ्तार
Encounter Operation UP: उत्तर प्रदेश के कानपुर और मुरादाबाद में पुलिस ने दो अलग अलग मुठभेड़ों के समय हत्या और फायरिंग जैसे गंभीर मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: वंदना शर्मा
एन्काउनर सांकेतिक तस्वीर (सोर्स AI)
UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के कानपुर और मुरादाबाद में पुलिस ने दो अलग अलग मुठभेड़ों के समय हत्या और फायरिंग जैसे गंभीर मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कानपुर में 38 आपराधिक मामलों में शामिल राजू करिया को पकड़ गया जबकि मुरादाबाद के फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी मनीष को मुठभेड़ के चलते दबोच लिया। दोनों मामलों में आरोपियों के पास से हथियार बरामद किए गए।
कानपुर के रेलबजार थाना क्षेत्र पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कि पहचान राजू करिया के रूप में हुई है। जो बादशाही नाका थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या के मामले,गैंगस्टर और चोरी के करीब 38 आपराधिक मामले दर्ज है।
वांछित आरोपी को रोकने का प्रयास
पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को रेलबजार पुलिस को हत्या के एक मामले में वंचित आरोपी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम इलाके में चेककिंग अभियान चल रही थी। इसके चलते वांछित आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की। जिसमें राजू करिया को पर में गोली लग गई। जिसके बाद उसको पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, सर्जिकल ब्लेड और साथ में एक कारतूस ये सब बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम योगी के जन्मदिन का भव्य जश्न, संगम नगरी में आरती और काशी में 54 किलो लड्डू केक ने खींचा ध्यान
Monsoon Skincare Tips: बारिश में भी चेहरे का ग्लो रहेगा बरकरार, इन 8 तरीकों से रखें त्वचा का ख्याल
बारामती में युगेंद्र पवार का महामोर्चा, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
World Environment Day: पृथ्वी को बचाने के लिए अपनाएं ये 6 इको-फ्रेंडली आदतें, पर्यावरण को होगा फायदा
रेलबाजार के थाने में मुकदमा दर्ज
पूछताछ के दौरान आरोपी ने 29 मई को एचएस जाहिद खूंटी की हत्या करने की बात को स्वीकार किया। इस मामले में 31 मई को रेलबाजार के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुठभेद में घायल आरोपी को बाद में अस्पताल भेज गया । पुलिस ने मीडिया को बताया कि उसके खिलाफ हत्या,चोरी और गैंगस्टर के लगभग 38 मामले दर्ज है। मामलों में आगे की कार्यवाही चल रही है। इस संबंध में पॉलिक उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि वांछित अपराधी से पूछताछ की जा रही है।
न्यू मुरादाबाद स्थित एमडीए कार्यालय
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 1 जून को फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष को देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही मझोला थाना क्षेत्र में न्यू मुरादाबाद स्थित एमडीए कार्यालय के पास की गयी। 1 जून को मझोला थाना क्षेत्र में नारियां के कारोबार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। हालांकि बाद में आपस में समझौता हो गया था। लेकिन इसके बावजूद एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी थी।
यह भी पढें: नोएडा सेक्टर 52 शताब्दी विहार में पीजी में लगी आग, नीचे चल रहा था रेस्टोरेंट, फायर ब्रिगेड पहुंची
पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मीडिया को बताया कि 1 जून को मझोला थाना क्षेत्र में फायरिंग हुई थी। नारियल के कारोबार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। हालांकि बाद में दोनों में समझौता हो गया था। लेकिन इसके बावजूद एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को चिन्हित किया। देर रात न्यू मुरादाबाद स्थित एमडीए कार्यालय के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद किए है। मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।
