Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट…प्रधानी के उम्मीदवार हो जाएं तैयार, आयोग से आया बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। आयोग ने मतपेटिकाओं के लिए टेंडर निकाला है। कार्य का समय 4 महीने हैं। ऐसे में जनवरी में चुनाव की संभावना है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: May 21, 2025 | 08:17 PM

पंचायत चुनाव-(फोटो सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः उत्तर प्रदेश में त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राज्य चुनाव आयोग एक्टिव हो गया है। उत्तर प्रदेश का पंचायत चुनाव साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले होगा, इसे एक तरह से सेमीफाइनल माना जा रहा है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की हिंदुत्व वाली धार कुंद पड़ गई है। ऐसे में पंचायत चुनाव में असली परीक्षा सपा की भी है।

ये चुनाव 2026 में जनवरी-फरवरी के महीने में हो सकते हैं। यूपी में कुल 57 हजार 691 ग्राम पंचायत, 826 ब्लॉक और 75 जिला पंचायत हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 67 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए करीब 1.27 लाख सीआर शीट ग्रेड CR1 से बनी मत-पेटिकाओं की आपूर्ति के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इन मत-पेटिकाओं की डिलीवरी 4 महीने के भीतर पूरी करनी होगी।

चुनाव आयोग ने मत पेटिकाओं के लिए निकाला टेंडर

सम्बंधित ख़बरें

डकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO

आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख

मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल

उपनिर्वाचन आयुक्त संत कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव बड़ा और संवेदनशील आयोजन होता है। मतपेटिकाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त मानक तय किए गए हैं। इसका टेंडर अनुभवी और आर्थिक रूप से संपन्न फर्मों को दिया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि केवल वही कंपनियां बोली में हिस्सा ले सकती हैं, जिनके पास केंद्र, राज्य सरकार या सार्वजनिक उपक्रमों को सीआर शीट ग्रेड सीआर-1 से बने उत्पादों की पिछले 5 साल में कम से कम 15 करोड़ रुपए की आपूर्ति का अनुभव हो।

गांवों में अभी से प्रधानी को लेकर चर्चाएं शुरू

उत्तर प्रदेश में त्रीस्तरीय चुनाव में सबसे दिलचस्प चुनाव प्रधान पद का होता है। इसके लिए प्रशासन और आयोग दोनों पर एक्स्ट्रा व्यवस्थाएं करनी होती है। वहीं गावों में अभी से प्रधान पद के लिए सियासत शुरू हो गई है। अगले उम्मीदवार की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि सभी की नजर गांव के आरक्षण पर होगी। आरक्षण के बाद ही तस्वीर साफ होगा कि उनके गांव से कौन लड़ सकता है? इसी तरह बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य भी अपनी तैयारियां और दावेदारी होर्डिंग-पोस्टर के जरिए शुरू कर चुके हैं।

पिछली बार निर्दलियों ने किया था कमाल

पिछली बार यूपी के 75 जिलों में कुल 3,050 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा-सपा से ज्यादा निर्दलीयों ने जीत दर्ज की थी। जिला पंचायत सदस्यों की 3,047 सीटों में सपा 759, भाजपा 768, बसपा 319, कांग्रेस 125, रालोद 69, आप 64 और निर्दलीयों को 944 सीटें मिली थीं।

Up panchayat elections may be held in january

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 08:17 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.