फतेहपुर में पुलिस कप्तान की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, महकमे में शोक

UP यूपी के फतेहपुर में पुलिस कप्तान की सुरक्षा में तैनात सिपाही महेंद्र पाल ने होली के दिन खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली, मामले की जांच जारी है।
up news, fatehpur police constable suicide, constable shot himself, police captain security
मृतक सिपाही (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ: यूपी के फतेहपुर में होली के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस कप्तान की सुरक्षा में तैनात सिपाही महेंद्र पाल ने अपने किराए के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली उसके सिर को पार करते हुए बाहर निकल गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे तो कमरे में सिपाही का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस महकमे में इस घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

यूपी के फतेहपुर में पुलिस कप्तान की सिक्योरिटी में तैनात पुलिस आरक्षक ने अपने सिर में राइफल लगाकर खुद को गोली मार ली है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली सिर के दूसरे हिस्से को आर-पार करके निकल गई है। आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला परिवारिक झगड़े का लग रहा है।

किराए के कमरे में खुद को मारी गोली

प्रयागराज के निवासी 32 वर्षीय सिपाही महेंद्र पाल पुलिस कप्तान के गार्द में तैनात था। वह शहर के 50 नंबर ओवरब्रिज के पास एक किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पड़ोसियों ने जब अंदर जाकर देखा तो वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तरप्रदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आत्महत्या के पीछे  पारिवारिक विवाद

बताया जा रहा है कि महेंद्र की शादी तीन साल पहले प्रयागराज के फाफामऊ में रहने वाली अंतिमा पाल से हुई थी और उनकी एक साल की बेटी भी है। हाल ही में पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिससे वह तनाव में था। घटना से कुछ देर पहले ही उसने पास की दुकान से सिगरेट के दो पैकेट खरीदे और लोगों को होली की शुभकामनाएं दी थीं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com