यूपी में हैंडपंप से पानी की जगह निकली शराब, चकराया आबकारी टीम का दिमाग

Lalitpur Police (UP)
Lalitpur Police (UP)
Published on: 
Updated on: 

ललितपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मामला ऐसा है कि आबकारी टीम का भी दिमाग चकरा गया। ललितपुर में कबूतरा डेरा पर हैंडपम्प में पानी की जगह शराब निकलने लगी। आबकारी टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दो हजार लीटर लहन और 220 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

आबकारी टीम यूपी के ललितपुर में घटवार गांव स्थित कबूतरा डेरा पर शराब पकड़ने के  पहुंची, जहां अजीबो गरीब मामला देखने को मिला जब आबकारी कर्मियों ने पानी-पीने के लिए हैंडपम्प चलाया तो उसमें पानी की जगह शराब निकलने लगी। टीम ने जमीन को खोदकर देखा तो नीचे एक टैंक बना हुआ था और उसमें अवैध शराब का जखीरा पड़ा मिला।

आबकारी निरीक्षक अन्विता तिवारी ने बताया कि कबूतरा डेरा घटवार में छापामार कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 220 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई व दो हजार लीटर लहन नष्ट किया गया ।

Navbharat Live
navbharatlive.com