UP के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 KM तक गूंजे धमाके, 5 की मौत, कई झुलसे

Kaushambi Factory Blast: कौशांबी के मनौरी मार्केट में पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी।
UP kaushambi firecracker factory blast
कौशंबी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोटसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on
Updated on

Kaushambi Firecracker Factory Blast: यूपी के कोशांबी में एक फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे कौशांबी के पिपरी पुलिस स्टेशन इलाके में मनौरी मार्केट स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

इसके बाद जोरदार धमाके होने लगे। इन धमाकों की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती थी। कुछ ही पल में फैक्ट्री से उठने वाले धुएं के गुबार ने आस-पास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

कई मजदूर झूलसे

विस्फोट के दौरान कई मजदूर अंदर काम कर रहे थे। भीषण धमाके में सभी मजदूर अंदर फंस गए। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि लगभग 12 से ज्यादा मजदूर अंदर काम कर रहे थे, जोकि विस्फोट में गंभीर रूप से झूलस गए। इस हादसे में पुरुष और महिलाओं समेत बच्चे भी मौजूद थे। धमाका इतना तेज था कि इसके आसपास 50 मीटर के दायरे में मौजूद घर जमींदोज हो गए।

फैक्ट्री धमाके में 5 लोगों की मौत, कई घायल

प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई और आस-पास के 5 से सात घरों को भी नुकसान पहुंचा। धमाके के बाद वहां आग लग गई। अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है और 15 लोग अंदर फंसे हुए हैं।

कौशांबी पुलिस और एयर फोर्स की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। यह पटाखा फैक्ट्री एयर फोर्स स्टेशन के पास मनौरी में स्थित है। यह घटना सोमवार को दोपहर 12:00 बजे हुई, जब फैक्ट्री में 25 कर्मचारी मौजूद थे।

UP kaushambi firecracker factory blast
UP के कासगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 3 की मौत और 23 घायल, अस्थियां बहाने जा रहा था परिवार

कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। सर्कल ऑफिसर शिवांग सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है, जबकि जिला प्रशासन बचाव कार्य कर रहा है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया और जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com