-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Illegal Infiltration Ed Raids 13 Locations Terror Funding Pmla Case
रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ पर ED का एक्शन! यूपी में 13 ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, सामने आया बड़ा सच
- Written By: प्रिया जैस
UP ED Raids Terror Funding Case: उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठ और कथित टेरर फंडिंग मामले में ED ने PMLA के तहत 13 ठिकानों पर छापेमारी की। ATS की FIR के आधार पर जांच जारी है।

ईडी रेड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
UP ED Raids Illegal Infiltration: उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 13 जगहों पर बड़ी छापेमारी करने की खबर सामने आई है। यह मामला कथित तौर पर टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़ा है, जो लगभग दो साल पहले सामने आया।
प्रवर्तन निदेशायलय (ED) कथित टेरर फंडिंग और गैर-कानूनी घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002’ के तहत 13 जगहों पर तलाशी ले रहा है।
यह मामला उत्तर प्रदेश ATS द्वारा दर्ज की गई एक FIR से शुरू हुआ है। इसमें एक संगठित गिरोह के शामिल होने का आरोप है जो रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में गैर-कानूनी घुसपैठ कराने, उनके लिए नकली भारतीय पहचान पत्र बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करता था।
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: टायर फटते ही घर में घुसा ट्रक, 3 लोगों की मौत पर मचा हंगामा, CM योगी ने जताया दुख
राम मंदिर दान मामले में अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिमांड के दौरान कई अहम सबूत जुटाने का दावा
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
सरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित
वित्तीय नेटवर्क का हुआ खुलासा
जांच में एक गहरे वित्तीय नेटवर्क का पता चला है जिसमें कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाएं शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्हें भारी मात्रा में विदेशी चंदा मिला और उन्होंने गैर-कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक खातों, ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरे के नाम पर खोले गए खाते) और कई चरणों वाले लेन-देन के जरिए इस पैसे को इधर-उधर किया।
ED की पड़ी रेड
अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह भी पता चला है कि संदिग्ध लोगों को पैसे भेजने के लिए कैश निकालने और छोटी रकम के ट्रांसफर का इस्तेमाल किया गया।
Predicate investigation has revealed a deep-rooted financial network involving certain charitable trusts and entities allegedly receiving substantial foreign contributions and diverting the same through multiple bank accounts, mule accounts and layered transactions to facilitate… — ANI (@ANI) July 16, 2026
यह भी पढ़ें – राम मंदिर दान मामले में अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिमांड के दौरान कई अहम सबूत जुटाने का दावा
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में उत्तर प्रदेश एटीएस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा होने के बाद ईडी ने इसे अपने हाथों में लिया। एफआईआर में एक संगठित गिरोह का जिक्र है जो कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करने में शामिल था।
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने यह आगे बताया कि जांच में संदिग्ध लोगों को नकद निकासी और छोटी रकम के ट्रांसफर के जरिए पैसे भेजने की बात भी सामने आई है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।
Up illegal infiltration ed raids 13 locations terror funding pmla case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कानपुर में मोमोज खाने वालें हो जाएं सावधान, FDA को जांच में मिली गंदगी और खराब चटनी
Jul 16, 2026 | 11:21 AMजिसे राम की फिक्र नहीं उसे आंदोलन से क्या फर्क पड़ेगा, सोनम वांगचुक के समर्थन में सरकार पर भड़के राज ठाकरे
Jul 16, 2026 | 11:19 AMमुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर खूनी जंग! ठाकुरली रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों पर दरांती से हमला, 3 घायल
Jul 16, 2026 | 11:14 AMमुंबई में मलबे की अवैध डंपिंग पर BMC सख्त: ट्रकों में VTMS अनिवार्य, नियम तोड़ने पर 25,000 रुपये जुर्माना
Jul 16, 2026 | 11:14 AMवैष्णो देवी मामले के बाद अलर्ट महाकाल मंदिर प्रशासन, सोने-चांदी के चढ़ावे की होगी हाईटेक मशीन से जांच
Jul 16, 2026 | 11:12 AMआतंकी हमलों से दहला पाकिस्तान; खैबर पख्तूनख्वा में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
Jul 16, 2026 | 11:08 AMरोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ पर ED का एक्शन! यूपी में 13 ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, सामने आया बड़ा सच
Jul 16, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













