यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदल गए 14 जिलों के डीएम; देखें पूरी लिस्ट
UP News: यूपी में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 31 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) का भी ट्रांसफर शामिल है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 31 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) का भी ट्रांसफर शामिल है। सूर्यपाल गंगवार, जो अभी लखनऊ के DM थे, अब मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव का पद संभालेंगे।
नए अधिकारियों में नागेन्द्र प्रताप को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जेडीएम रिभा को DM बाँदा, इन्द्र विक्रम सिंह को सचिव कृषि विभाग, दीपक मीणा को DM ग़ाज़ियाबाद, विजय कुमार सिंह को DM मेरठ, आशुतोष कुमार द्विवेदी को DM फ़र्रुख़ाबाद, सत्येंद्र कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री और शशांक त्रिपाठी को DM बाराबंकी नियुक्त किया गया।
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
– सेल्वा कुमारी जे को सचिव नियोजन और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बीजेपी की नई 64 सदस्यीय टीम मैदान में! आज पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह फूकेंगे चुनावी शंखनाद
निर्मला सप्रे दल-बदल मामला: HC ने उमंग सिंघार की याचिका खारिज की, कहा- विधानसभा अध्यक्ष करेंगे फैसला
गोंदिया: चलती ट्रेन में दिया जीवनदान, नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस कराई सुरक्षित डिलीवरी, मां-बच्चा सुरक्षित
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर
– नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई।
– सुहास एलवाई को महानिदेशक युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल से मुक्त किया गया।
– ऋतु महेश्वरी को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग नियुक्त किया गया।
– ऋषिकेश भास्कर यशोध को मंडलायुक्त मेरठ बनाया गया।
– शैलेंद्र कुमार सिंह को मंडलायुक्त आगरा,
– चंद्र प्रकाश सिंह को जिलाधिकारी मथुरा,
– श्रुति को जिलाधिकारी बुलन्दशहर,
– चैत्रा वी को महानिदेशक युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल,
– संगीता सिंह को मंडलायुक्त अलीगढ़,
– अर्चना वर्मा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना,
– विशाख जी को DM लखनऊ के रूप में नियुक्त किया गया।
UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें!
किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली?
– संजीव रंजन को जिलाधिकारी अलीगढ़,
– शिव सहाय अवस्थी को जिलाधिकारी प्रतापगढ़,
– अंकित कुमार अग्रवाल को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश,
– जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर,
– राकेश कुमार सिंह को सचिव मुख्यमंत्री,
– जितेंद्र प्रताप सिंह को जिलाधिकारी कानपुर नगर,
– अस्मिता लाल को जिलाधिकारी बागपत नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही, कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव राजस्व विभाग, कुमार हर्ष को DM सुल्तानपुर, और ईशान प्रताप सिंह को विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश और निदेशक नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
