Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इधर वक्फ बिल पास हुआ उधर सीएम योगी ने शुरू कर दी कार्रवाई, जानिए कौन सी संपत्तियां होंगी जब्त

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पारति होते ही यूपी सरकार ने बोर्ड की अवैध संपत्तियों को पहचान शुरू कर दी है। राजस्व विभाग के द्वारा वक्फ बोर्ड में किए गए संपत्ति दावों में भारी गड़बड़ियां पाई गई हैं।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Apr 04, 2025 | 11:26 AM

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक पारित होते ही योगी सरकार ने वक्फ बोर्ड द्वारा अवैध रूप से घोषित संपत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि वे अभियान चलाकर ऐसी संपत्तियों की पहचान करें, जिन्हें नियमों के विरुद्ध वक्फ घोषित किया गया है। इनमें तालाब, पोखर, खलिहान और ग्राम समाज की जमीनें शामिल हैं, जिन्हें सरकार अवैध मान रही है।

अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्तियों को वक्फ में शामिल नहीं किया जा सकता, केवल वे संपत्तियां वक्फ मानी जाएंगी, जिन्हें किसी व्यक्ति ने स्पष्ट रूप से दान किया हो। वहीं यूपी सरकार ने वक्फ की संपतियों में भयंकर गड़बड़ी पायी है। सरकारी आंकड़ों में केवल 2963 दोनों शिया और सुन्नी को मिलाकर कुल इतनी ही वक्फ बोर्ड की संपत्तियां दर्ज हैं।

अवैध वक्फ संपत्तियों की होगी जब्ती

राजस्व विभाग के अनुसार, यूपी में वक्फ बोर्ड द्वारा किए गए संपत्ति दावों में भारी गड़बड़ियां पाई गई हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, सुन्नी वक्फ बोर्ड की केवल 2,533 और शिया वक्फ बोर्ड की 430 संपत्तियां अधिकृत रूप से पंजीकृत हैं, जबकि वक्फ बोर्ड द्वारा दावा किए गए आंकड़े इससे कई गुना अधिक हैं। सरकार ने अब इन संपत्तियों की जांच के आदेश दिए हैं और अवैध रूप से कब्जाई गई संपत्तियों को सरकार की संपत्ति घोषित कर जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार

घर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन

कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान

हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, कई जिलों में सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को वक्फ घोषित कर उन पर कब्जा कर लिया गया था। अब सरकार ऐसे मामलों की गहन जांच कर रही है और दोषियों पर भी कार्रवाई तय की जाएगी। अवैध रूप से कब्जाई गई हर संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत मुक्त कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सीएम योगी ने प्रयागराज में की घोषणा

प्रयागराज में निषादराज गुह्य जयंती समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड पर तीखा हमला बोला। उन्होंने वक्फ बोर्ड पर भूमि अतिक्रमण के आरोप लगाते हुए कहा कि यह सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर मनमाने दावे करता रहा है, जो अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों के दौरान भी वक्फ बोर्ड ने आयोजन स्थल को अपनी संपत्ति बताया था, जिस पर सरकार को सख्त रुख अपनाना पड़ा। सीएम योगी ने साफ किया कि उनकी सरकार के तहत अतिक्रमण हटाया जाएगा और माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।

Up hindi news waqf bill passed and cm yogi started the action know which properties

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2025 | 11:26 AM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • CM Yogi News
  • Uttar Pradesh News
  • Waqf Act
  • Waqf Land

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.