हापुड़ में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल से लौटते समय 4 बच्चों समेत 5 की मौत
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बुलंदशहर-हापुड़ रोड पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हापुड़ हादसा
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दुखद घटना हुई है। एक सड़क हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर-हापुड़ रोड हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, इस बाइक पर चार बच्चे और एक व्यक्ति सवार थे। ये हादसा उस वक्त हुआ जब दानिश नाम का व्यक्ति अपनी दो बेटियों, एक भतीजे तथा एक पड़ोसी बच्चे के साथ स्विमिंग पूल से नहाकर वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर, मजीदपुरा के रहने वाले 36 वर्षीय दानिश अपनी दो बेटियों महिरा (उम्र 6 वर्ष), समायरा (उम्र 5 वर्ष) और अपने भाई के दो बच्चों बेटे समर (उम्र 8 वर्ष) व पड़ोसी बच्ची माहिरा (उम्र 8 वर्ष) को लेकर मुरशदपुर स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। लौटते वक्त दानिश चारों बच्चों को एक ही बाइक पर बैठाकर घर आ रहा था।
बुलंदशहर-हापुड़ रोड पर हादसा
जैसे ही दानिश की बाइक बुलंदशहर-हापुड़ रोड पर पर पड़ाव के पास पहुंची, वहीं एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। इसके बाद दानिश और चारों बच्चे इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
तेलंगाना में PRC पर सियासत तेज, ओवैसी ने कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल; बोले- SIR के बाद सांत्वना देने मत आना
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
लखनऊ में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी शादी; दहेज हत्या में पति और परिवार पर FIR दर्ज
छतरपुर में किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव
ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच
आनन-फानन में पुलिस ने इस घटना में घायल हुए चारों बच्चों और दानिश को इलाज के लिए तत्काल हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही दानिश तथा बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। जैसे ही उनको सभी के मृत होने की जानकारी मिली, परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
