छतरपुर में किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक किसान की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। खेत में किसान शव नग्न अवस्था मिला। मामले में पुलिस ने बताया कि 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
छतरपुर में किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव
प्रतीकात्मक तस्वीर- मर्डर
Published on: 
Updated on: 

छतरपुरः मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में खेत में जानवर के घुस जाने को लेकर हुए विवाद में एक किसान की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर बमीठा थाना क्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार शाम छह बजे के करीब हुई। बमीठा थाना प्रभारी अमित श्रोती ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि खैरी निवासी शंकर पटेल (44) नाम के एक किसान की हत्या कर दी गई है।

नग्न अवस्था में मिला था किसान का शव

अमित ने कहा कि शंकर पटेल का शव एक पेड़ के पास नग्न अवस्था में मिला था। लग रहा है कि उसे लाठी डंडों से पीटा गया। मृतक के सिर, हाथ और पैरों पर चोट की गंभीर निशान हैं। पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद बहुत सारी स्थिति स्पष्ट होंगी। श्रोती ने कहा कि प्रथम दृष्टया इस मामले में नौ आरोपी सम्मिलित पाए गए हैं, जिनमें छह पुरुष और तीन महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

तीन महिला सहित 6 लोग गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने कहा कि सभी बिंदुओं पर विवेचना जारी है। तीन महिला और तीन पुरुष सहित कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और शेष तीन लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्रोती ने बताया कि खेत में जानवर के घुसने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ, जिसने बाद में हत्या का रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि साल में 2003 में मृतक के पिता की जमीन के एक विवाद में हत्या कर दी गई थी और उस मामले में दोषी को 14 वर्ष की सजा हुई थी। उन्होंने कहा कि हालांकि ताजा प्रकरण में उस आरोपी का नाम नहीं है।

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित की पीटकर हत्या

इससे पहले इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र में माब लिचिंग की घटना सामने आई थी। जहां भीड़ ने एक बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची को ढूंढ रही भीड़ ने आरोपित को टेंट गोदाम में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com