Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP : दुष्कर्म मामले में जमानत मिलने के बाद 49वें दिन सीतापुर जेल से रिहा हुए कांग्रेस सांसद राकेश राठौर

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर दुष्कर्म मामले में स्थानीय अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के एक दिन बाद आज यानी बुधवार सुबह सीतापुर जेल से रिहा हो गए।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 19, 2025 | 10:44 AM

राकेश राठौर

Follow Us
Close
Follow Us:

सीतापुर: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर दुष्कर्म मामले में स्थानीय अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के एक दिन बाद आज यानी बुधवार सुबह सीतापुर जेल से रिहा हो गए। राठौर को बीते 30 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और तभी से वह जेल में बंद थे। जेल के बाहर सांसद के भाई अनिल राठौर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें जल्द से जल्द जमानत मिल गई और हम व्यवस्था के आभारी हैं। सांसद, उनके शुभचिंतक और समर्थक बहुत खुश हैं।”

जानकारी दें कि, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 के तहत दर्ज दुष्कर्म मामले में 11 मार्च को राठौर को जमानत दे दी थी। हालांकि, उसी दिन सीतापुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) जोड़ते हुए आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कहा कि, “अगर मैंने सच में कुछ गलत किया है तो मैं अपने लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करता हूं। यह मेरे लिए प्रायश्चित का समय था। जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा। मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता था। मुझे पार्टी से पूरा समर्थन मिला है।” सांसद राकेश राठौर की आज 49वें दिन रिहाई हो गई।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

आरोपपत्र दाखिल किए जाने से राठौर की तत्काल रिहाई रुक गई और उन्हें अधीनस्थ अदालत में फिर से जमानत के लिए आवेदन दाखिल करना पड़ा। मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रकाश ने धारा 69 के मामले में उन्हें जमानत दे दी। सांसद के वकील विजय कुमार सिंह ने बताया कि उनकी ओर से अदालत में एक-एक लाख रुपये के दो जमानती बॉण्ड पेश किए गए।

वहीं पुलिस और अभियोजन पक्ष के अनुसार राठौर पर 45 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर और राजनीतिक करियर में मदद का वादा करके दुष्कर्म करने का आरोप है। सांसद को उनके आवास से 30 जनवरी को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

 

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले बीते 29 जनवरी को अदालत ने सांसद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने 17 जनवरी को एक महिला की शिकायत के बाद राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसने उन पर पिछले चार वर्षों से शादी का वादा करके यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Up congress mp rakesh rathore released from sitapur jail after getting bail in molestation case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 10:44 AM

Topics:  

  • Congress
  • Latest Hindi News
  • Latest News
  • Sitapur Jail

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस के उम्मीदवार हुए फाइनल, 125 सीटों पर उम्मीदवार तय, 115 से कम सीटों पर समझौता नहीं

2

महंगा हुआ रेल सफर! किराए में बढ़ोतरी पर भड़का विपक्ष, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा- VIDEO

3

ब्राह्मण विधायकों की सीक्रेट मीटिंग पर भड़के पंकज चौधरी, बीजेपी नेताओं की लगा दी क्लास- VIDEO

4

TISS की रिपोर्ट में खौफनाक दावा, 2051 तक बदल जाएगा मुंबई! क्या वाकई खतरे में है हिंदू आबादी?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.