Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी उपचुनाव में किस सीट पर किसके फेवर में होंगे जातीय समीकरण? जानिए कहां किसका पलड़ा होगा भारी?

उत्तर प्रदेश की 10 रिक्त विधानसभा सीटों में से 9 पर चुनावी जंग का ऐलान हो गया है। इन सभी 9 सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे। इन 9 सीटों पर जातीय समीकरण जानते हैं इस आर्टिकल में।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 16, 2024 | 11:32 PM

योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: भारत के किसी भी हिस्से में चुनाव हो और जातीय समीकरणों का जिक्र न हो तो बात अधूरी रह जाती है। क्योंकि यहां जाति सियासत की जड़ है और उसी को सींचकर सत्ता का फल प्राप्त होता है। यही वजह है कि चाहे पंचायत के प्रधान का चुनाव हो या फिर देश के प्रधानमंत्री का जातीय गुणाभाग हर एक इंतिखाब का हिस्सा होता है।

उत्तर प्रदेश की 10 रिक्त विधानसभा सीटों में से 9 पर चुनावी जंग का ऐलान कर दिया गया है। इन सभी 9 सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इन 9 सीटों पर जाति के आधार पर कौन कहां किस पर भारी पड़ेगा जानते हैं इस आर्टिकल में।

यह भी पढ़ें:- मिल्कीपुर सीट पर भी होगी उपचुनाव की जंग, बाबा गोरखनाथ ने किया याचिका वापस लेने का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी…’ अजित पवार पर महेश लांडगे तीखा प्रहार, रोहित पवार ने दिया करारा जवाब

‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला

मैं देश नहीं झुकने दूंगा का दावा, लेकिन एक्शन बिलकुल उल्टा; विदेश नीति पर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

दल-बदल और धनबल पर अजित पवार का तीखा हमला, पुणे-PCMC में BJP पर लगाए गंभीर आरोप

करहल में सपा का दबदबा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2022 में करहल विधानसभा सीट जीती थी। लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सांसद होने के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सपा ने यहां से तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस सीट पर यादव-मुस्लिम गठजोड़ काफी मजबूत बना हुआ है।

फूलपुर में क्या है माहौल?

प्रयागराज फूलपुर विधानसभा सीट पर वर्ष 2022 में जिले के प्रवीण 1 पटेल ने जीत दर्ज की। फूलपुर से सपा के सिंबल पर मुस्तफा सिद्दीकी मैदान में हैं। प्रवीण पटेल लोकसभा चुनाव में भाजपा से सांसद बने थे। प्रवीण पटेल ने वर्ष 2017 में पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी। यहां कुर्मी मतदाताओं के साथ ही मौर्य और मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं।

मंझवा में कौन पार होगा मंझधार?

मझवां विधानसभा उपचुनाव मिर्जापुर जिले की मझवां सीट भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के विनोद बिंद के इस्तीफे से खाली हुई है। सपा ने पूर्व सांसद रमेश बिंद की बेटी ज्योति बिंद को मैदान में उतारा है। बिंद राजभर जाति के अलावा कुर्मी समाज के मतदाता इस सीट पर निर्णायक स्थिति में हैं। ग्रामीण मतदाता भी अहम भूमिका निभाते हैं।

कटेहरी है कांटों भरी राह?

कटेहरी उपचुनाव में सपा के कद्दावर नेता लालजी वर्मा जिले की कटेहरी सीट से विधायक थे। अब वह अंबेडकर नगर के सांसद बन गए हैं। सपा ने लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती दारमा को कटेहरी से टिकट दिया है। यहां दलितों के साथ कुर्मी और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

गाजियाबाद में बीजेपी मजबूत

गाजियाबाद से भाजपा के अतुल गर्ग विधायक थे। वह विधानसभा सीट पर भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे। अब वह सांसद बन गए हैं। इसके बाद यह सीट खाली हो गई। शहरी सीट होने के कारण यहां सवर्ण मतदाताओं का दबदबा है। दलित मतदाता भी अच्छी खासी संख्या में हैं। यहां बीजेपी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

खैर में कौन मनाएगा खैर?

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से भाजपा के अनूप प्रधान वाल्मीकि विधायक थे। अनूप हाथरस से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। 2012 में रालोद और 2017 में भाजपा ने यह सीट जीती थी। यहां जाट, ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी संख्या है।

कुंदरकी में भाजपा की रहा मुश्किल

संभल की कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा के जियाउर्रहमान बर्क विधायक थे। उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। सपा ने 2012-17 और 2022 में यह सीट जीती है। मुस्लिम बहुल आबादी के कारण यह सीट भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

मीरापुर में कौन मारेगा बाजी?

मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से रालोद के चंदन चौहान 2022 में विधायक बने थे। हालांकि तब रालोद सपा के उनके बिजनौर के सांसद चुने जाने से यह सीट खाली हुई है। वर्ष 2012 में यहां बसपा और 2017 में भाजपा जीती थी, इस सीट पर जाट, दलित के साथ ही मुस्लिम मतदाताओं का भी प्रभाव है।

सीसामऊ में सपा बचाएगी साख

कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर वर्ष 2022 में सपा प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी ने जीत दर्ज की है। सपा ने यहां से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया है। यहां मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है। ऐसे में बीजेपी के लिए यहां राह बेहद कठिन मानी जा रही है।

मिल्कीपुर में अभी चुनाव नहीं

गोरखनाथ की याचिका के कारण मिल्कीपुर में चुनाव की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि अब उन्होंने याचिका वापस लेने की घोषणा की है। फिलहाल कुल नौ सीटों पर चुनाव की घोषणा की गई है। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। सपा ने इस सीट पर अवधेश प्रसाद के बेटे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:- यूपी की 10 में से 9 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, अखिलेश के ‘PDA’की होगी अग्निपरीक्षा

Up by election caste equations will be in whose favour on which seat sp bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2024 | 11:32 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.