-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Bureaucracy Shake Up 14 Ias Officers Transferred Third Time In 3 Days
यूपी की अफरशाही में भूचाल, तीन दिन में तीसरी बार दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 14 आईएएस अफसर इधर से उधर
- Written By: अभिषेक सिंह
UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। मंगलवार को भी 14 का तबादला हुआ था।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IAS Transfer News: योगी सरकार ने गुरुवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल से आईआईडीसी (अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त) और यूपीडा के सीईओ का प्रभार छीन लिया गया है। अब उनके पास कोई भी विभाग नहीं रहेगा।
इस तबादला सूची का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि प्रमुख सचिव पद के प्रबल दावेदार अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार, मुख्य सचिव एसपी गोयल से भी ज़्यादा ताकतवर अधिकारी बनकर उभरे हैं। वह 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों का कहना है कि काफी समय हो गया है जब मुख्य सचिव के पास कोई विभाग नहीं होगा।
एसपी गोयल के कई विभाग गए
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव आमतौर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष पिक-अप, यूपीडा के सीईओ, समन्वय विभाग के अपर मुख्य सचिव, उपशा (उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण) और यूपीडास्प के परियोजना निदेशक का कार्यभार संभालते हैं। हालांकि, तबादला सूची में मुख्य सचिव एसपी गोयल से ये सभी पद छीनकर वित्त विभाग के एसीएस दीपक कुमार को सौंप दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
मथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल
छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
दीपक कुमार की बढ़ी ताकत
IAS दीपक कुमार से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का कार्यभार वापस लिया गया है। लेकिन, उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त, वित्त विभाग के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष पिकअप, यूपीडा के सीईओ, उपशा, समन्वय विभाग के अपर मुख्य सचिव और यूपीडास्प के परियोजना निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। बीते साढ़े आठ साल में यूपी की ब्यूरोक्रेसी में कोई भी इतना ताकतवर अपर मुख्य सचिव नहीं रहा है। शासन के कामकाज के लिहाज से दीपक कुमार, एसपी गोयल से भी वजनदार महकमों की कमान संभालेंगे
पार्थसारथी सेन का हुआ तबादला
उधर, अगस्त 2022 से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कमान संभाल रहे पार्थसारथी सेन शर्मा का तबादला बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पद पर किया है। शर्मा को विभाग में तीन साल से ज्यादा समय हो गया था, इसलिए उनका तबादला तय माना जा रहा था।
इसी साल मई में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1994 बैच के आईएएस अमित कुमार घोष का तबादला सचिवालय प्रशासन और पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव पद से चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पद पर किया है। इसे घोष की मुख्य धारा में दमदार वापसी के रूप में देखा जा रहा है।
मुकेश मेश्राम का विभाग भी बदला
बीते मंगलवार को जारी तबादला सूची में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम से दो दिन पहले महानिदेशक का चार्ज लेकर राकेश कुमार-2 को दिया गया था। मुकेश मेश्राम को पर्यटन विभाग से हटाकर पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। मुकेश मेश्राम और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की बीते कई महीनों से अनबन चल रही थी।
संजय प्रसाद की ताकत बरकरार
सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद आईएएस संजय प्रसाद की ताकत बरकरार रही है। संजय प्रसाद को सीएम योगी के प्रमुख सचिव के साथ गृह,गोपन, प्रोटोकॉल, सूचना, वीजा, पासपोर्ट, सतर्कता और राज्य संपत्ति विभाग का प्रमुख सचिव बनाए रखा है। उनसे नागरिक उड्डयन विभाग का चार्ज लेकर दीपक कुमार को दिया है।
यह भी पढ़ें: UP की ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप! CM योगी ने ताश की तरह फेंटे IPS अफसर, 3 को मिली पनिसमेंट पोस्टिंग
मुख्य सचिव एसपी गोयल के करीबी आईएएस आलोक कुमार को महत्वपूर्ण विभागों की कमान मिलने की संभावना जताई जा रही थी। आलोक कुमार के पास प्रमुख सचिव नियोजन, कार्यक्रम क्रियान्वयन, वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के नोडल अधिकारी का कार्यभार यथावत रहेगा। उन्हें जीरो पावर्टी का भी नोडल अधिकारी बनाया है। लेकिन उनसे उत्तर प्रदेश पुनर्गठन, समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण, सामान्य प्रशासन, निदेशक हिंदी संस्थान का कार्यभार लेकर कुछ हल्का किया गया है।
Up bureaucracy shake up 14 ias officers transferred third time in 3 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














