UP बोर्ड परीक्षा के लिए 52.55 लाख परीक्षार्थियों ने कराया पंजीकरण, पिछले साल से 82 हजार कम हुए परीक्षार्थी

UP Board Exam: यूपी बोर्ड के लिए हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के करीब 52.55 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 3करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई जारी है।
UP Board Exam 2027: Over 52.55 Lakh Students Register for High School and Intermediate Exams
UP बोर्ड परीक्षा(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

UP Board Exam 2027 Registration: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 30 सितंबर को पंजीकरण की अंतिम तिथि तक करीब 52 लाख 55 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के लगभग 27.75 लाख और इंटरमीडिएट के करीब 24.80 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अंतिम आंकड़े चार-पांच दिन बाद जारी किए जाएंगे।

पिछले वर्ष हाईस्कूल में करीब 27.61 लाख और इंटरमीडिएट में 25.75 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस तरह पिछले वर्ष के कुल 53.37 लाख पंजीकृत परीक्षार्थियों की तुलना में इस बार संख्या करीब 82 हजार कम हुई है।

नौवीं और 11वीं में भी लाखों विद्यार्थियों का पंजीकरण

बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साथ कक्षा नौ और 11 में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। कक्षा नौ में करीब 27.60 लाख और 11वीं में करीब 22.80 लाख विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 50.40 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।

UP Board Exam 2027: Over 52.55 Lakh Students Register for High School and Intermediate Exams
काशी विद्यापीठ का वो सफर, जिसने दिया उन्हें शास्त्री का नाम, प्रधानमंत्री होते हुए भी साइकिल से जाते थे बाजार

परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बोर्ड की ओर से 22 अक्टूबर तक केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद 27 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। बोर्ड के अनुसार इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब 80 से 90 हजार परीक्षार्थियों की कमी के अनुपात में कम हो सकती है।

तीन करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई जारी

यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज, लखनऊ और सभी जिलों में बनाए जाने वाले कमांड एंड कंट्रोल रूम से परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। परीक्षा के लिए करीब तीन करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई राजकीय मुद्रणालय में कराई जा रही है। पिछले वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं के लेआउट में बदलाव किया गया था।

UP Board Exam 2027: Over 52.55 Lakh Students Register for High School and Intermediate Exams
मथुरा में पॉक्सो एक्ट-2012 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए गए कानूनी अधिकार

मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट का प्रारूप रहेगा समान

बोर्ड ने वर्ष 2023 से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट के प्रारूप में बदलाव किया था। बोर्ड सचिव के मुताबिक नए प्रारूप में अब तक किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई है। ऐसे में 2027 की बोर्ड परीक्षा में भी विद्यार्थियों को इसी प्रारूप में मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com