Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी उन्नाव रेप पीड़िता, बृजभूषण पर भी लगाए आरोप

Delhi High Court से कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने के बाद उन्नाव रेप पीड़िता अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली है। पीड़िता ने प्रशासन, सेंगर के प्रभाव और बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 24, 2025 | 11:37 AM

धरने पर बैठी उन्नाव रेप पीड़िता, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Unnao Rape Case: उन्नाव रेप कांड की पीड़िता ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा मिली राहत से नाखुश पीड़िता ने न केवल अदालती फैसले पर सवाल उठाए, बल्कि जेल से चल रहे प्रभाव और पुलिस की बर्बरता का भी खुलासा किया है।

उन्नाव रेप पीड़िता ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले पर कड़ा असंतोष जताया है, जिसमें मंगलवार को पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दी गई और उसकी उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी गई। पीड़िता ने कहा कि वह इस फैसले से इतनी आहत थीं कि उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में भी सोचा, लेकिन परिवार और न्याय की खातिर उन्होंने संघर्ष जारी रखने का फैसला किया।

हाईकोर्ट के फैसले की टाइमिंग पर उठाए सवाल

हाईकोर्ट के फैसले की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए पीड़िता ने कहा कि सेंगर को उस समय जमानत दी गई है, जब अदालतों में एक हफ्ते की छुट्टियां होने वाली हैं। पीड़िता ने तुलना करते हुए कहा कि उनके चाचा, जिन्होंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, उन्हें पेरोल तक नहीं मिल रही, जबकि हत्या और बलात्कार के दोषी को राहत दी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: डबल डेकर बस पलटने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

सिंगापुर में CM योगी ने GIC के साथ की खास बैठक…यूपी में निवेश का दिया बड़ा ऑफर, विकास कार्यों की दी जानकारी

लखनऊ यूनिवर्सिटी में हंगामा: मस्जिद सील करने पर भड़के छात्र, नमाज के लिए हिंदू छात्रों ने बनाया सुरक्षा घेरा

राजनाथ सिंह से भी ज्यादा सुरक्षा अखिलेश यादव को मिल रही, मायावती को NSG सिक्योरिटी, UP सरकार का दावा

सेंगर का दबदबा और बृजभूषण सिंह के साथ साठगांठ का आरोप

पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया कि कुलदीप सेंगर जेल के अंदर से ही पुलिस प्रशासन को नियंत्रित कर रहा है। उनके अनुसार, सेंगर के इशारों पर ही गवाह वीरेंद्र यादव पर गुंडा एक्ट लगवाया गया और उन्हें 50 दिनों तक जेल में प्रताड़ित किया गया। इसके अलावा, पीड़िता ने यह दावा कर सनसनी फैला दी कि बृजभूषण शरण सिंह इस पूरे मामले में कुलदीप सेंगर का पूरा सहयोग कर रहे हैं। पीड़िता को पूरा भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट उन्हें निराश नहीं करेगा, और यदि वहां से न्याय नहीं मिला, तो वह जनता की अदालत में अपनी बात रखेंगी।

यह भी पढ़ें: असम में अचानक कैसे सुलग उठा कार्बी आंगलोंग? दो लोगों की मौत और कई घायल, जानिए खूनी खेल की पूरी कहानी

इंडिया गेट पर प्रदर्शन और पुलिसिया बर्बरता का किया दावा

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में जब पीड़िता और सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना इंडिया गेट पर धरना देने पहुंचे, तो उन्हें पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके पूरे शरीर में 250 टांके लगे होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें गलत तरीके से उठाया और बस में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सेंगर के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें विरोध करने के संवैधानिक अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है। फिलहाल, पीड़िता अपनी कानूनी टीम के साथ मिलकर सर्वोच्च न्यायालय में इस जमानत को रद्द करने की याचिका दायर करने की तैयारी कर रही हैं।

Unnao rape victim will move supreme court against kuldeep sengars bail also accuses brijbhushan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 11:37 AM

Topics:  

  • Delhi High Court
  • Kuldeep Sengar
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.