‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर जुलूस में लगे ‘सर तन से जुदा’ के नारे, यूपी में गहराया तनाव, 6 गिरफ्तार
यूपी में "आई लव मोहम्मद" विवाद पर निकाले गए जुलूस के दौरान तनाव फैल गया। भीड़ ने "सर तन से जुदा" जैसे भड़काऊ नारे लगाए जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज और गिरफ्तारी कर हालात पर काबू किया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
उन्नाव में निकाला गया जुलूस, फोटो- सोशल मीडिया
Protest in Unnao: उन्नाव में विवादास्पद नारेबाजी के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और 6 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है।
उन्नाव के गंगाघाट इलाके में रविवार रात मुस्लिम समुदाय के युवकों ने कानपुर में दर्ज FIR के विरोध में जुलूस निकाला। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान “सर तन से जुदा” जैसे नारे लगाए गए, जिससे इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस में शामिल कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिससे भीड़ भड़क गई। इसके बाद वर्ग विशेष के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात को बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
पथराव में कई लोग घायल
पथराव की घटना में 6 से अधिक लोगों को चोटें आईं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए एसपी, एएसपी और एसडीएम समेत कई अधिकारियों ने मौके पर डेरा डाल दिया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
हफ्तेभर बाद सस्पेंस खत्म, योगी कैबिनेट में बंटे विभाग, सपा से आए मनोज पाण्डेय को क्या मिला? अखिलेश ने कसा तंज
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
कानपुर के विवाद का असर उन्नाव तक
यह विरोध प्रदर्शन दरअसल कानपुर में “आई लव मोहम्मद” पोस्ट पर दर्ज हुई FIR के विरोध में था। सोशल मीडिया पर फैले विवाद ने कई जिलों में तनाव पैदा कर दिया, जिसका असर उन्नाव तक पहुंचा। प्रशासन ने हालात को काबू में रखने के लिए इलाके में फ्लैग मार्च और गश्त बढ़ा दी है। भीड़ को उकसाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
जानकारी के मुताबिक ये मामला गंगाघाट नगर पालिका के शक्तिनगर और मनोहर नगर में रविवार की रात तकरीबन 8.दद बजे हुई। एसपी जयप्रकाश सिंह ने पुलिसबल के साथ मौके पर ASP अखिलेश सिंह और साथ में कई थानों की फोर्स को तैनात किया।
यह भी पढ़ें: UP में अब ‘जाति’ पर बैन! रैलियों पर रोक, FIR और सरकारी दस्तावेजों से भी हटेगा कास्ट का जिक्र
अब पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई फैसले लिए है। लोगों को उकसाने वालों को वीडियो फुटेज से चिन्हित कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. मामले में FIR दर्ज की गई है।
