UP : मिर्जापुर में निर्माणाधीन पुल नदी में गिरा, मलबे में दबने से 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया, जहां गड़ई नदी पर निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर पड़ा। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई व एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
- Written By: Saurabh Pal
मिर्जापुर में गिरा निर्माणाधीन पुल (फोटो- सोशल मीडिया)
मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया, जहां गड़ई नदी पर निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर पड़ा। इस हादसे में मलबे में दबने से 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त दोनों मजदूर निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे थे। घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पुल जा रहा था। निर्माण के दौरान पुल गिरने से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निर्माणकार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।
करजी गांव के पास गड़ई नदी पर पुल बन रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल पर ढलाई का का काम चल रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। सोनभद्र जनपद के करीब 36 मजदूर पुल पर कार्य में लगे थे। पुल की ढलाई के बाद मजदूर खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद ढलाई का कार्य फिर शुरु हुआ, वैसे ही सीमेंट गिट्टी से ढला स्लैब शटरिंग सहित गिर गया। जिसमें सुकृत के लोहरा निवासी दो मजदूर पारसनाथ (50) व प्रकाश (30) घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
UP Vigilance Action: 35 करोड़ की संपत्ति मामले में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार गिरफ्तार, विजिलेंस ने भेजा जेल
आगरा कैंट विवाद: DRM कार्यालय पर स्टेशन मास्टरों का प्रदर्शन, RPF कर्मियों की गिरफ्तारी-बर्खास्तगी की मांग
UP में चुनावी बिसात बिछाने लगी BJP, घर-घर दस्तक देने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा टास्क
उत्तर प्रदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने शुक्रवारी को PWD विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि विभाग द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरती गई। लंबे समय पुल की चली आ रही मांग को चार वर्ष पहले यूपी सरकार के तत्कालीन मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के प्रयास से करजी गांव में गड़ई नदी पर पुल स्वीकृत हुआ था।
इस पुल के निर्माण के लिए 1.5 करोड़ रूपये स्विकृत हुए हैं। इस पुल के साथ ही दोनों तरफ मार्ग व अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे के लिए अलग से बजट आवंटित हुआ है। इस पुल को बनाने का ठेका पहले किसी और ठेकेदार के पास था। उसको बदल कर वर्तमान ठेकेदार को ठेका दिया गया है।
