सुल्तानपुर में दो दीवार गिरने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत, दो अन्य हुए घायल
उत्तर प्रदेश से दो बच्चियों के दिवार के नीचे दब कर मर जाने की खबर मिली है। पुलिस के अधिकारी ने बताया की अन्य दो सदस्य विशेष रुप से घायल हो गए है।
- Written By: नवनीत कुमार भारद्वाज
मृत्य लड़कियों के रोते - विलखते परिजन ( सोर्स - सोशल मीडिया )
सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत होने की खबर मिली हैं। इसके साथ ही परिवार के दो अन्य सदस्य के गंभीर रुप से घायल होने कि जानकारी मिली है। पुलिस ने इसकी जानकारी सोमवार को दी है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात सुनावा गांव की है। रात के समय में जब आठ वर्षीय राधिका और उसकी मौसेरी बहनें दर्पण 10 और 17 वर्षीय दोनों जुड़वा बहनें सो रही थीं तभी अचानक से दीवार टीट कर गिर गया और सो रही दोनों बहनों की जान चलीं गई है। पुलिस ने बताया कि गलाहिता गांव की रहने वाली राधिका किसी जरुरी काम से सुनावा गांव में अपनी मौसी से मिलने आई थी।
पुलिस ने बताया कि यह आपदा तब हुआ जब रात में सभी सो रहें थे, रात के करीब 11 बज रहें थे तभी अचानक कमरे के अंदर से लड़कियों की चीखने और पुकारने की अवाज सुनाई देने लगी, अवाज को सुनकर घर वालों ने कमरें में जाकर देखा तो वहा पता चला की कमरे का दिवार गिर गया है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को दीवार गिरा दिखा जिसके नीचे बच्चों के दब कर मर जाने की खबर मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
प्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी
UP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना
बच्चों के मलवे में दबे देखकर उन्होंने बच्चों को तुरंत मलबे से बाहर निकाला और प्रतापपुर कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां दर्पण को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि राधिका को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है। बबीना के पैर में फ्रैक्चर है, जबकि बीना को मामूली चोटें आई हैं। चांदा पुलिस थाने के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया की राधिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
